फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   देहातों में बिजली चोरी रोकने को लगेगें 1.14 लाख मीटर

देहातों में बिजली चोरी रोकने को लगेगें 1.14 लाख मीटर

Mon, 28 May 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
देहातों में बिजली चोरी रोकने को लगेगें 1.14 लाख मीटर
बिजली चोरी रोकने को लगेंगे एक लाख 14 हजार मीटर
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले में सभी ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन अब इलेक्ट्रॉनिक मीटर से जुड़ेंगे। देहातों में बिजली चोरी रोकने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने एक लाख 14 हजार ग्रामीण उपभोक्ताओं के घरों में विद्युत मीटर लगाने की रणनीति को अंतिम रूप दिया है। इसके लिए विद्युत वितरण खंड दो, रूदौली व मिल्कीपुर वितरण खंड के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। खास यह है कि विद्युत मीटर घर के बाहर स्थापित किए जाएंगे। इससे मीटर से छेड़छाड़ के अलावा मीटर रीडरों को घरों में जाने से मुक्ति मिल जाएगी। चोरी रोकने से राजस्व के बढ़ने के अलावा बिजली खपत कम होने के आसार हैं।
जिले के ग्रामीण इलाकों में दो लाख 15 हजार उपभोक्ता है। इनमें एक लाख 14 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके घरों में विद्युत कनेक्शन तो हैं लेकिन मीटर नहीं लगा है। पावर कॉरपोरेशन ऐसे विद्युत उपभोक्ताओं से लोड के आधार पर धनराशि वसूल करता है। इससे पावर कॉरपोरेशन को भारी नुकसान होता है। मौजूदा समय में गांवों की स्थिति यह है कि जब तक लाइट रहती है, अधिकांश घरों के बल्ब आदि जलते रहते हैं। मासिक बिल निर्धारित होने के कारण ग्रामीण बिजली बचाव पर ध्यान नहीं देते हैं। अब पावर कॉरपोरेशन ने अपने सभी उपभोक्ताओं को विद्युत इलेक्ट्रानिक्स मीटर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए पावर कॉरपोरेशन की टीमें गांव-गांव पहुंचकर घरों के बाहर विद्युत इलेक्ट्रानिक मीटर स्थापित करेंगी।
विज्ञापन


शहर के लाइन लॉस अधिकता वाले चार फीडरों पर चलेगा अभियान
अयोध्या नगर निगम में लाइन लॉस की अधिकता वाले फीडरों पर पावर कॉरपोरेशन अभियान चलाने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने लाल बाग का जनौरा, सिविल लाइंस, नाका व देवकाली फीडर को चिह्नित किया गया है। इन चारों फीडरों पर लाइन लॉस के मामले सबसे अधिक हैं। मौजूदा समय में लालबाग के जनौरा फीडर पर सर्वाधिक लाइन लॉस है। इसके लिए पांच टीमों को छापामारी अभियान के लिए नियुक्त किया गया है। हफ्ते में दो दिन टीम का छापामारी अभियान चलेगा। यह अभियान छह महीने तक लगातार चलना है। इसमें उपभोक्ताओं के कनेक्शनों का लोड बढ़ाने के साथ, मीटर बाहर लगाने व चोरी से बिजली का प्रयोग करने वाले लोगों पर लगाम कसी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों के सभी बिना मीटर वाले घरों में बिजली के इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगने हैं। सभी मीटर घरों के बाहर लगाए जाएंगे। शहर में हालांकि अभी मीटर को घरों से बाहर करने का प्लान तैयार नहीं है। इतना अवश्य है कि अभियान में जिन घरों में छापा डाला जाएगा, उन घरों के मीटर तुरंत घर के बाहर शिफ्ट कर दिए जाएंगे। - ए एस रघुवंशी, अधीक्षण अभियंता, मध्यांचल विद्युत वितरण खंड, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed