फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   फर्जी 36 स्कूलों पर प्रशासन ने जड़ा ताला

फर्जी 36 स्कूलों पर प्रशासन ने जड़ा ताला

Sat, 12 May 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
फर्जी 36 स्कूलों पर प्रशासन ने जड़ा ताला
36 फर्जी स्कूलों पर प्रशासन ने जड़ा ताला
विज्ञापन

फैजाबाद। जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने जिले के ग्रामीण इलाकों समेत अयोध्या-फैजाबाद शहरी क्षेत्र में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाया। शहरी क्षेत्र के तीन विद्यालयों समेत कुल 36 विद्यालयों को बंद कराकर उसमें पढ़ रहे बच्चों का नजदीक मान्यता या सरकारी स्कूल में नामांकन कराने का निर्देश दिया गया। अचानक छापे के दौरान जिले के फर्जी स्कूलों के संचालकों में हड़कंप मच गया और वो विद्यालय बंद कर फरार हो गए। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि किसी भी हालत में फर्जी स्कूल चलने नहीं पाएंगे।
अभियान में जिले के सभी 11 ब्लॉकों में पूरा व मिल्कीपुर ब्लॉक को छोड़कर शेष 9 ब्लॉकों पर एसडीएम व खंड शिक्षा अधिकारी व शहरी इलाकों में नगर शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह फर्जी स्कूलों पर छापेमारी की गई। मालूम हो कि जिले में 409 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों चिह्नित हैं। इनमें से करीब 200 विद्यालयों ने मान्यता के लिए आवेदन कर रखा है। शुक्रवार को अभियान के पहले दिन जिले भर में कुल 36 विद्यालयों पर ताला जड़ दिया गया। इसमें शहरी क्षेत्र में फैजाबाद के देवकाली स्थित तीन स्कूल भी शामिल हैं। शेष 33 विद्यालय मसौधा, तारुन, बीकापुर, मया, सोहावल, मवई, रुदौली, हैरिग्ंटनगंज, अमानीगंज ब्लॉक के शामिल हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमिता सिंह ने बताया कि दोपहर में विद्यालय बंद होने के कारण कई स्कूलों की चेकिंग नहीं हो पाई। इसके लिए सोमवार से फिर अभियान चलाया जाएगा। कहा कि जिले के सभी फर्जी स्कूलों को इस अभियान में बंद करा दिया जाएगा। कार्रवाई के बाद दोबारा स्कूल खुला पाए जाने पर उन पर कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


जिले के आठ ब्लॉकों में भी चला अभियान
रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार अभियान में भेलसर एजुकेशन एकेडमी व सरदार भगत सिंह मेमोरियल गोंगावा विद्यालय बगैर मान्यता के संचालित मिले। खंड शिक्षाधिकारी सरताज अहमद व रुदौली सीओ अमर सिंह ने दोनों स्कूलों का संचालन बंद करने व नामांकित छात्रों को विधिक स्कूल में नामांकित कराना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। मवई प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार राम जनम यादव व एबीएसए मवई की अगुवाई में चले अभियान में बाबादीन मेमोरियल माध्यमिक स्कूल मवई, स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल चकपुरवा को नोटिस जारी किया गया। बीईओ अरुण वर्मा ने बताया कि मवई में 10 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय चिह्नित है। कुशहरी में स्थित स्कूल का भवन मानक अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया गया है। चक पुरवा के एक स्कूल को बंद कराया गया है। सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी सियाराम वर्मा, नायब रौनाही गजानंद दुबे व प्रभारी निरीक्षक रौनाही प्रमोद कुमार पांडेय की संयुक्त टीम द्वारा की गयी कार्रवाई में बाबा आरजी पूर्व मा. विद्यालय इब्राहिमपुर दिवली, इंडियन चिल्ड्रेन एकेडमी लखौरी, लखनऊ पब्लिक स्कूल रौनाही, अजय बाल विद्या मंदिर सोहावल चौराहा, बाबा राम गरीब प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार बगैर मान्यता के संचालित किए जा रहे छह स्कूलों को प्रशासन ने बंद करवा दिया। खंड शिक्षा अधिकारी रामतीर्थ वर्मा ने बताया कि बंद होने वाले स्कूलों में गणेश पब्लिक स्कूल नासिरपुर मूसी, बीपी बाल विद्या मंदिर खजुरहट, होराइजम पब्लिक स्कूल पाराताजपुर, चंद्रकली शिक्षा निकेतन खजुरहट, रंगबहादुर राजपति देवी मेमोरियल बरहू प्रतापपुर, के वी पब्लिक स्कूल भरहूंखाता चौरे बाजार शामिल हैं। तारुन प्रतिनिधि के अनुसार शिक्षा क्षेत्र तारुन में प्रभारी तहसीलदार बीकापुर शशिकांत, खंड शिक्षा अधिकारी तारुन कमला प्रसाद प्रजापति की अगुवाई में बिना मान्यता के चल रहे मां वैष्णो कोचिंग सेंटर तारुन, विद्यादीप एकेडमी तमकीनगंज, रामबली पब्लिक स्कूल नंसा, रामनयन सिंह वेनीगद्दोपुर व गायत्री विद्या मंदिर परसांवा महोला को बंद कराया गया।

मसौधा प्रतिनिधि के अनुसार शिक्षा क्षेत्र मसौधा में संचालित बीएचयू लश्करी एकेडेमी जमूरतगंज, आरएम बालिका जूनियर हाईस्कूल बरौली, सरस्वती ज्ञान मंदिर हनुमत नगर को बगैर मान्यता के चलने पर बंद करा दिया गया। मयाबाजार शिक्षा क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, तहसीलदार सदर आलोक कुमार सिंह की अगुवाई में की गई कार्रवाई में सरस्वती ज्ञान मंदिर मया, आरएसएस विद्यालय जरही व शिवाजी पब्लिक स्कूल रामपुर बैहारी विद्यालय को बंद कराया गया। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल अहरन सुवंश, जगदंबा प्रसाद अशर्फा देवी शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान अक्षरन सुवंश, सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल धर्मगंज, श्रीसीताराम आदर्श बाल शिक्षा निकेतन हनुमानगंज चिलबिली, जनता लघु माध्यमिक विद्यालय हनुमानगंज चिलबिली आदि स्कूलों को बंद करते हुए विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को नजदीक के विद्यालय में नामांकन कराने का निर्देश दिया गया। अमानीगंज के अवध पब्लिक स्कूल समदापुरम नंदौली जिसे कक्षा पांच तक की मान्यता है। वहां खंड शिक्षा अधिकारी राम शंकर के निरीक्षण में कक्षा 10 तक के छात्र पढ़ते हुए मिल। इस पर विद्यालय पर कार्रवाई करते हुए उसे बंद करने का निर्देश दिया गया। शिक्षा क्षेत्र के दूसरे गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय रामराज ज्ञान सरोवर बालिका शिक्षा संस्थान वीराभारी निरीक्षण टीम के पहुंचने से पहले ही बंद पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed