फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सहकारी समितियों के चुनाव में नामांकन आज, तैयारी पूरी

सहकारी समितियों के चुनाव में नामांकन आज, तैयारी पूरी

Sat, 20 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सहकारी समितियों के चुनाव में नामांकन आज, तैयारी पूरी
106 समितियों पर 1170 सदस्य पद पर होंगे नामांकन
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले की सहकारी समितियों के प्रबंधकारिणी समिति सदस्यों के चुनाव में शनिवार को नामांकन होगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। समितियों पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। समितियों पर नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। जिले में कुल 106 समितियों पर 1170 सदस्य पद के लिए नामांकन होने हैं।
सहकारी समिति के चुनाव को लेकर शुक्रवार को सभी समितियों पर मतदाता सूची का प्रकाशन कर 20 जनवरी को सुबह 10 से शाम चार बजे तक होने वाले नामांकन को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। निर्वाचन अधिकारियों ने मतदाता सूची के अंतितम प्रकाशन के साथ नामांकन की तैयारी के लिए आवश्यक अभिलेख प्राप्त कर लिया है। शनिवार को होने वाले नामांकन को लेकर समितियों पर सुरक्षा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र पहले ही भेज दिया गया है। इसके साथ ही संवेदनशील समिति के सचिवों ने अलग से भी संबंधित थाने को इसकी सूचना भेजी है। सहायक निबंधक सहकारिता अशोक कुमार ने बताया कि समितियों पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। नामांकन 20 जनवरी को कराया जाएगा।
विज्ञापन


यह चुनाव कार्यक्रम
20 जनवरी को नामांकन के बाद 22 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक की जाएगी। 23 जनवरी को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 29 जनवरी को जिन समितियों पर आवश्यकता होगी वहां मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed