फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मंत्रियों ने देखा जाना बाढ क्षेत्र का हाल

मंत्रियों ने देखा जाना बाढ क्षेत्र का हाल

Sun, 27 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
मंत्रियों ने देखा जाना बाढ क्षेत्र का हाल
प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने पूरा तो वन मंत्री ने रुदौली के बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया दौरा
विज्ञापन

फैजाबाद। मुख्यमंत्री द्वारा जिले के बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करने के बाद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों में तेजी आ गई है। इसी क्रम में शनिवार को पूरा बाजार में प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह व रुदौली में वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने दौरा कर पीड़ितों का हाल लिया व राहत सामग्री बांटी।

सर्किट हाउस में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव राहत पहुंचाने के साथ उनकी हर प्रकार से मदद के लिए कृत संकल्प है और बाढ़ के स्थाई निदान के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन्हें भी जनधन आदि की हानि हुई है, उन्हें हर प्रकार की मदद मिलेगी, जनहानि से प्रभावित परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने सामाजिक संगठनों से मदद की अपील करते हुए कहा कि चिकित्सा विभाग की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा पहुंचाने के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी अस्पतालों में स्नैक एंटी वेनम इंजेक्शन मौजूद रहे तथा पशुओं का भी टीकाकरण हो। उन्होंने बताया कि नेपाल में अतिवृष्टि के कारण प्रदेश के 40 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनमें 17 अति संवदेनशील व 23 संवेदनशील की श्रेणी में है। फैजाबाद भी अति संवेदनशील श्रेणी में शामिल है।

वहीं, सिंचाई मंत्री ने मड़ना में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण के बाद बिलहर घाट बंधे का निरीक्षण कर उसे आगे बढ़ाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का संदेश आप तक पहुंचाने आया हूं, जिनके घर नदी में समा गए हैं उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पांच व्यक्तियों के परिवार को एक माह तक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिनके परिवार में सदस्यों की संख्या अधिक है उन्हें अलग से सामग्री मिलेगी।

176 बाढ़ पीड़ितों को दी राहत सामग्री
सिंचाई मंत्री ने पूरा बाजार के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया व मड़ना के ग्राम सचिवालय पर 176 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। इस अवसर पर नगर विधायक वेद प्रकाश, गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, ग्राम प्रधान शीला यादव, धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

वन मंत्री ने लिया राहत कार्यों का जायजा
रुदौली तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों की हकीकत जानने के लिए शनिवार को प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के साथ बाढ़ प्रभावित गांव महंगू का पुरवा व सल्लाहपुर पहुंचे और पीड़ितों की समस्याओं को जाना।


इस दौरान वन मंत्री पीड़ितों से मिले तथा राहत सामग्री वितरण के विषय में उनसे जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जिनको फसल व मकान की नुकसान हुआ है, उसे प्रदेश सरकार स्थानीय प्रशासन से क्षतिपूर्ति आंकलन करके मुआवजा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed