फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बालक वर्ग में राजकरण, बालिका में मैथोडिस्ट चैंपियन

बालक वर्ग में राजकरण, बालिका में मैथोडिस्ट चैंपियन

Sun, 13 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बालक वर्ग में राजकरण, बालिका में मैथोडिस्ट चैंपियन
राजकीय इंटर कॉलेज के तत्वावधान में जिला स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन

फैजाबाद। राजकीय इंटर कॉलेज के तत्वावधान में जिला स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता डा. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। इसमें बालिका वर्ग में मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज ने गत वर्ष विजेता कनोसा को 3-2 गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।

वहीं, बालक वर्ग में राजकरण इंटर कालेज ने विद्या मंदिर को 2-0 से हरा खिताब को बचाए रखा। प्रतियोगिता के अंतर्गत बालिका वर्ग का पहला मैच हिंदू इंटर कॉलेज रुदौली और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया।
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने हिन्दू इंटर कॉलेज को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमीफाइनल मैच मैथोडिस्ट मिशन स्कूल और आर्य कन्या इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज ने आर्य कन्या को 1-0 से पराजित कर खिताबी दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कनोसा इंटर कॉलेज ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मेथोडिस्ट और कनोसा के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में निर्धारित समय में दोनों टीमें गोल रहित बराबरी पर रही।

टाईब्रेक में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रही, मेथोडिस्ट ने सडेन डेथ में गोल कर खिताब अपने नाम कर लिया। बालक वर्ग में राजकरण इंटर कॉलेज और विद्यामंदिर स्कूल के मध्य खेले गए मुकाबले में राजकरण इंटर कॉलेज ने 2-0 से जीत दर्ज खिताब को बचाए रखा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी माला यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। समापन पर भाजपा कार्य परिषद सदस्य अभिषेक मिश्रा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा दीपू ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया।

हॉकी में फार्ब्स और कनोसा विजेता
ंफैजाबाद। नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के अंतर्गत बालक वर्ग में फार्ब्स इंटर कॉलेज ने विद्यामंदिर स्कूल को पराजित कर जूनियर नेहरू हॉकी का खिताब अपने नाम कर लिया। बालिका वर्ग में कनोसा इंटर कॉलेज ने संत बाल विकास इंटर कॉलेज को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।


जिला स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता 16 को
फैजाबाद। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के तत्वावधान में जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता डा. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 अगस्त को होगी। विद्यालय की खेल प्रभारी माला यादव ने बताया कि टीम के खिलाड़ियों का वजन सुबह 8 बजे से होगा। प्रतिभागी टीम पात्रता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, अंक पत्र के साथ उपस्थित हो पंजीकरण के उपरांत प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed