{"_id":"598f4a2e4f1c1b87458b4bdc","slug":"151502562862-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हुई मौतों पर जगह-जगह प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हुई मौतों पर जगह-जगह प्रदर्शन
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे व मुआवजे की मांग
फैजाबाद। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से 60 से अधिक मासूम बच्चों व अन्य मरीजों की मौत को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल लामबंद हो गए हैं। शनिवार को कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे व मुआवजे की मांग की।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह के नेतृत्व में ऑक्सीजन सिलेंडर लिए कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस तिराहे से गांधी पार्क तक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इसके बाद गांधी पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सभाजीत सिंह ने कहा कि, ऑक्सीजन की कमी से मासूमों की मौत, इलाज के अभाव में नहीं हुई बल्कि हत्या है। इसके लिए सरकार व मेडिकल कॉलेज प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार है।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांगी की। राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री मांगपत्र में पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की गई। इस मौके पर यूके द्विवेदी, नदीम रजा, नोमान अहमद, आशुतोष चौहान, करमजीत सिंह, कलीम, गायत्री मिश्रा आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश खेत मजदूर सभा के पदाधिकारियों ने सदर तहसील गेट के तिकोनिया पार्क में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसील से नारेबाजी करते हुए रोडवेज तक मार्च निकाला तथा मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि, उक्त घटना सरकार की घोर लापरवाही को उजागर करती है।
ये घटना सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग की उपेक्षा का परिणाम है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। इस मौके पर करिया रावत, संगीता चौहान, जयराम वर्मा, विपतराम चौहान, राजकपूर, जंगबहादुर वर्मा, नंदकुमार आदि मौजूद रहे।