{"_id":"598b589c4f1c1b55488b4792","slug":"151502304412-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरतेहाल : नामांकन तो करा लिये मगर नहीं आ रहे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरतेहाल : नामांकन तो करा लिये मगर नहीं आ रहे स्कूल
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई स्कूलों के निरीक्षण में बीएसए को बेहद कम मिली छात्र संख्या
फैजाबाद। जैसे-तैसे नामांकन कराने के बाद भी बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं। बीएसए अमिता सिंह ने बुधवार को कई स्कूलों का निरीक्षण किया तो ये हकीकत सामने आई। निरीक्षण के दौरान एक विद्यालय में बिना सूचना के शिक्षामित्र गैरहाजिर रहीं।
वहीं, सभी स्कूलों में गंदगी मिली व पुस्तकें नहीं बंटने का मामला सामनेे आया। वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की ज्यादातर छात्राएं नदारद मिलीं। वार्डन ने बताया कि, रक्षाबंधन में घर गईं छात्राएं अभी लौटी नहीं हैं।
बीएसए अमिता सिंह बुधवार सुबह 09:43 बजे मसौधा के प्रा. वि. मऊ शिवाला पहुंचीं। जहां कक्षा एक में नामांकन 51 बच्चों का है मगर सिर्फ 15 बच्चे ही मौजूद मिले। वहीं, कक्षा दो में 34 बच्चों के सापेक्ष 11 बच्चे ही आए थे।
विज्ञापन
कक्षा तीन में 34 के सापेक्ष 14 बच्चे आए थे। कक्षा चार में 33 के सापेक्ष 16 बच्चे और पांचवीं में 40 के सापेक्ष 29 बच्चे हाजिर मिले। इसके अलावा ड्रेस वितरण नहीं हुआ था और किचन में गंदगी मिली। सफाईकर्मी के कभी नहीं आने की शिकायतें मिली।