फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   15 lakh rupees were grabbed from a young man in the name of making a inspector

Ayodhya News: दरोगा बनाने के नाम पर युवक से हड़पे 15 लाख

Mon, 27 Feb 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 27 Feb 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
15 lakh rupees were grabbed from a young man in the name of making a inspector
अयोध्या। दरोगा बनाने के नाम पर कोचिंग संचालक व अन्य पर एक युवक से 15 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि कोचिंग संचालक ने उन्हें एक फर्जी व्यक्ति को पुलिस का आईजी बनाकर मिलवाया।
विज्ञापन


इन सभी ने मिलकर उन्हें दारोगा भर्ती प्रक्रिया में पास कराने का आश्वासन देते हुए रुपए ऐंठे। बाद में भर्ती न होने पर जब उसने अपने पैसे मांगे तो उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मामले में पूराकलंदर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़ित आशीष शर्मा निवासी धर्मदास बनके गांव थाना पूराकलंदर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने वर्ष 2021 में नागरिक पुलिस में उप निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए आवेदन किया था। इस दौरान उनकी मुलाकात नॉलेज पार्क कोचिंग नाका के मैनेजर सचिन शर्मा निवासी सरियावां थाना पूराकलंदर से हुई। उसने पुलिस में उनकी भर्ती कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सचिन ने उनकी मुलाकात सत्येंद्र सिंह निवासी बीकापुर से कराई। जिसे उसने पुलिस का आईजी बताया। उनके साथ शुभम पांडेय, अंकुर पांडेय व उनके पिता कृष्ण कुमार पांडेय निवासी पूराकलंदर भी मौजूद थे। इन सभी ने दरोगा के पद पर भर्ती कराने के नाम पर उनसे 15 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से लिए। इनके द्वारा उनका एडमिट कार्ड भी लिया गया था।


बताया कि वह प्री परीक्षा में फेल हो चुका था। इसके बावजूद उनके ई-मेल पर कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से पास होने की सूचना दी। जो बाद में फर्जी निकली। इसके बाद जब उसने सचिन से अपने पैसे वापस मांगे तो सभी ने उनसे गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

थाना प्रभारी पूराकलंदर केके मिश्र ने बताया कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed