फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   15 health workers will be trained to run ICU

आईसीयू के संचालन के लिए प्रशिक्षित होंगे 15 स्वास्थ्यकर्मी

Sat, 18 Dec 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
15 health workers will be trained to run ICU
अयोध्या। कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर के दौरान किसी भी स्थिति से निपटते हुए बेहतर ढंग से पीआईसीयू व अन्य सुविधाओं के संचालन को जिला महिला अस्पताल के 15 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। नोडल अधिकारी के निर्देश के बाद प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की तीसरी लहर के आने की संभावना जताई गई है। दस अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के साथ-साथ महिला अस्पताल सहित कुछ सीएचसी पर पीआईसीयू बनाया गया है। शुक्रवार और शनिवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉकड्रिल किया गया था। शासन से नामित नोडल अधिकारी/संयुक्त निदेशक मलेरिया डॉ. अवधेश यादव की मौजूदगी में कोविड एल-2 अस्पताल के रूप में तैयार जिला महिला अस्पताल में मॉकड्रिल किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सब कुछ लगभग ठीकठाक रहा, लेकिन नोडल अधिकारी ने चिकित्सक व स्टाफ नर्सों को भौतिक रूप से प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया। शनिवार को सीएमएस ने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वीपी सिंह, एनेस्थेसिस्ट डॉ. धर्मेंद्र राव समेत तेरह स्टाफ नर्सों की सूची तैयार करने के लिए प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि संक्रमण काल के दौरान सभी स्टाफ का प्रशिक्षित होना आवश्यक है। सुझाव पर प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया गया था। सूची प्राप्त होने के बाद सभी कर्मियों को राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में प्रशिक्षित किया जाएगा।

दूसरे दिन दो अस्पतालों में मॉकड्रिल
अयोध्या। नोडल अधिकारी डॉ. अवधेश यादव की मौजूदगी में दूसरे दिन शनिवार को जिले के दो अस्पतालों में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर मॉकड्रिल किया गया। कुमारगंज स्थित सौ शैय्या के चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई में नोडल अधिकारी ने उपकरणों को संचालित करवाकर तैयारियों का जायजा लिया। सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि दूसरे दिन भी दो अस्पतालों में सफलतापूर्वक मॉकड्रिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed