{"_id":"5c55d721bdec223c5d7e2e9b","slug":"141549129505-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव समृद्धि होगा तो देश में आएगी खुशहाली : कृष्णाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव समृद्धि होगा तो देश में आएगी खुशहाली : कृष्णाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईगंज (अयोध्या)। भारत गांवों का देश है। देश की अर्थव्यवस्था गांवों की खेती पर निर्भर है। यदि गांव समृद्ध होगा तो निश्चय ही देश भी समृद्धि आएगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर बजट पेश कर सभी वर्गों के लोगों को लाभ पहुंचाया गया है।
ये बातें ग्रामर्षि एकेडमी इंटरनेशनल इंटर कॉलेज गद्दोपुर गोसाईगंज में वार्षिकोत्सव में बतौर मु्ख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज ने कहीं। उन्होंने ग्रामर्षि पं. रामकुमार पांडेय द्वारा ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगाने को लेकर चलाई गई मुहिम का सांसद हरिओम पांडेय द्वारा आगे बढ़ाने पर उनकी सराहना की।
केंद्रीय मंत्री का स्वागत सांसद अंबेडकरनगर हरिओम पांडेय, विद्यालय की प्रबंधक डॉ. अंजू पांडेय व विधायक मिल्कीपुर गोरखनाथ बाबा आदि ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के 19 मेधावी छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक टांडा संजू देवी, डॉ चंद्रप्रकाश मिश्रा, डॉ. दिनेश मिश्र, डॉ. अनुपम पांडेय, डॉ. वीरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।