फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   श्रीराम अस्पताल का आईसीयू तैयार, चार साल से उद्घाटन का इंतजार

श्रीराम अस्पताल का आईसीयू तैयार, चार साल से उद्घाटन का इंतजार

Wed, 30 Jan 2019 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम अस्पताल का आईसीयू तैयार, चार साल से उद्घाटन का इंतजार
श्रीराम अस्पताल का आईसीयू तैयार, चार साल से उद्घाटन का इंतजार
विज्ञापन

अयोध्या। राजकीय श्रीराम चिकित्सालय में 1.88 करोड़ की लागत से बना आईसीयू भवन उद्घाटन की बाट जोह रहा है। 12 बेड का आईसीयू भवन 2014 में ही पूर्ण हो चुका था तथा 2015 में कार्यदाई संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इसे अस्पताल प्रशासन को हैंडओवर भी कर चुकी है।

मैन पावर व संसाधन के अभाव में आईसीयू भवन का शुभारंभ नहीं हो पा रहा है। लंबे समय से बंद पड़े आईसीयू भवन की हालत भी निरंतर खराब हो रही है। यह आलम तब है जब श्रीराम अस्पताल में प्रतिदिन करीब 800 से 1000 की ओपीडी का औसत है।
विज्ञापन


अस्पताल में अयोध्या सहित आसपास के क्षेत्रों गोसाईगंज, पूराबाजार, टांडा, नबाबगंज, गोंडा, विक्रमजोत, हरैया आदि के मरीज भी इलाज को आते हैं।

चिकित्सालय प्रबंधक शिशिर बताते हैं कि मैन पावर व संसाधन के अभाव के चलते आईसीयू भवन का उद्घाटन नहीं हो पा रहा है जिसके चलते मरीजों को आईसीयू की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम अस्पताल में चिकित्सकों के कई महत्वपूर्ण पद भी लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट, रेडियोलाजिस्ट, ईएमओ जैसे महत्वपूर्ण पद खाली हैं। चिकित्सक के अभाव के चलते अस्पताल में मौजूद अल्ट्रासाउंड मशीन जंग खा रही है।

मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। श्रीराम चिकित्सालय के सीएमएस डॉ.अनिल कुमार बताते हैं कि अस्पताल में दवाओं आदि की कोई कमी नहीं है।

जो पद रिक्त चल रहे हैं उनके लिए शासन से पत्राचार किया गया है, लेकिन अब तक कोई नियुक्ति नहीं हुई है। आईसीयू भवन के उद्घाटन के लिए शासन से लगातार पत्राचार किया जा रहा है।


मैन पावर व संसाधन उपलब्ध कराने के लिए एमडी एनएचएम, परियोजना निदेशक यूपीएचएसएसपी सहित शासन को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। आईसीयू भवन के संचालन के लिए कम से कम चार डॉक्टर, 16 स्टाफ नर्स सहित अन्य सुविधाओं की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed