फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रामनगरी में खत्म हुआ पार्किंग शुल्क, श्रद्धालुओं को तोहफा

रामनगरी में खत्म हुआ पार्किंग शुल्क, श्रद्धालुओं को तोहफा

Fri, 18 Jan 2019 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
रामनगरी में खत्म हुआ पार्किंग शुल्क, श्रद्धालुओं को तोहफा
रामनगरी में पार्किंग शुल्क खत्म
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी में वाहन से आने वाले श्रद्धालुओं समेत सभी टैंपो-टैक्सी, बसों से लिया जा रहा पार्किंग शुल्क खत्म कर दिया गया है। यह आदेश शुक्रवार से प्रभावी होगा। मनमानी वसूली की शिकायतों पर शासन के कड़े रुख अपनाए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

महापौर ने चेतावनी दी है कि अब उदया चौराहे से सरयू घाट तक सड़कों के किनारे व प्रवेश मार्गों समेत अन्य इलाकों में यदि कोई वसूली करते मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पार्किंग के लिए मार्च तक हुए 76 लाख के टेंडर की बाकी अवधि को निगम समायोजित करेगा।
विज्ञापन


रामनगरी अयोध्या में वर्ष भर में करीब एक करोड़ देशी-विदेशी श्रद्धालु आते हैं। वर्ष में तीन प्रांतीयकृत मेले भी होते हैं। जिनमें 15 से 20 लाख श्रद्धालु अयोध्या दर्शन-पूजन को पहुंचते हैं। अयोध्या आने वाले यात्री वाहनों से कई स्थानों पर वसूली की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं विकास प्राधिकरण के नाम पर तो कहीं नगर निगम के नाम पर पार्किंग शुल्क वसूला जाता था। श्रद्धालुओं से अवैध वसूली की शिकायत आम हो चुकी थी। इसकी शिकायत जिला प्रशासन, महापौर से लेकर शासन स्तर पर भी की जा चुकी है।

साधु-संतों ने भी पार्किंग शुल्क समाप्त किए जाने कता स्वागत किया है। नगर निगम के आयुक्त आरएस गुप्त ने बताया कि वर्ष 2018-19 में अयोध्या जोन का पार्किंग ठेका 76 लाख का हुआ था।

महापौर के निर्देश पर कर अधीक्षक एवं सहायक नगर आयुक्त द्वारा प्रेषित आख्या के क्रम में अयोध्या जोन में वित्तीय वर्ष 2018-19 में पार्किंग शुल्क का ठेका तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

महापौर अयोध्या नगर निगम ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि रामनगरी अयोध्या दर्शन-पूजन को आने वाले यात्री वाहनों से अब कोई कर नहीं वसूला जाएगा। पार्किंग शुल्क वसूली का ठेका समाप्त कर दिया गया है।

अयोध्या जोन में उदया चौराहा से लेकर नयाघाट के बीच कहीं भी किसी यात्री वाहन से पार्किंग शुल्क वसूली पर रोक लगा दी गई है। यह व्यवस्था शुक्रवार से लागू हो जाएगी।

अवैध वसूली की शिकायत के बाद शासन के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। अब अवैध वसूली सामने आने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

नगर आयुक्त आरएस गुप्ता ने बताया कि पार्किंग शुल्क समाप्त होने से नगर निगम को आधी जनवरी, फरवरी व मार्च के राजस्व का नुकसान तो होगा लेकिन अयोध्या आने श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले इसको लेकर महापौर ने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

बताया कि नगर निगम अब अपनी पार्किंग बनवाएगा इस पर काम भी शुरू हो चुका है। अप्रैल तक पार्किंग तैयार कर ली जाएगी। इसके बाद नगर निगम की पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों से कर लिया जाएगा। किसी भी श्रद्धालु या यात्री वाहनों से कहीं भी वसूली नहीं की जाएगी।


अयोध्या आने वाले छोटे-बड़े यात्री वाहनों से अलग-अलग दर की वसूली अब तक की जाती रही है। बड़े वाहन जैसे ट्रक, बस आदि से 125 रुपये, चार पहिया वाहनों से 60 रुपये, आटो विक्रम से 30 रुपये व ई-रिक्शा से 10 रुपये की वसूली की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed