{"_id":"5ba3e860867a557f0e71942b","slug":"141537468512-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर अतिरिक्त सतर्कता का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर अतिरिक्त सतर्कता का निर्देश
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहर्रम पर बरतें अतिरिक्त सतर्कता
फैजाबाद। डीएम डॉ. अनिल कुमार ने मोहर्रम के मद्देनजर 21 सितंबर को अतिरिक्त सतर्कता का निर्देश दिया है। उन्होंने अफसरों से कहा है कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर आवश्यक व्यवस्थाएं और शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को फैजाबाद नगर क्षेत्र और रेजीडेंट मजिस्ट्रेट अयोध्या को नगर क्षेत्र अयोध्या की शांति व्यवस्था के लिए उत्तरदायी बनाया है। सभी उप जिला मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे। इसी के साथ अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर फैजाबाद नगरीय क्षेत्र और अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र की शांति व्यवस्था का नोडल अफसर बनाया है।