{"_id":"5b479fa34f1c1bad288b64a3","slug":"141531420579-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम मंच की महिला पदाधिकारियों ने किया वजू करने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम मंच की महिला पदाधिकारियों ने किया वजू करने का दावा
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम मंच की महिला पदाधिकारियों ने किया वजू करने का दावा
अयोध्या। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के बैनर तले सरयू तट पर प्रस्तावित सरयू जल से वजू का कार्यक्रम विरोध के चलते नहीं हो सका। हालांकि मुस्लिम मंच की तीन महिला पदाधिकारियों ने सरयू जल से वजू करने का दावा किया है।
महिलाओं द्वारा सरयू नदी में वजू किए जाने की वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें महिलाएं सरयू तट पर सरयू जल से वजू करती हुई दिखाई दे रही हैं। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय सह संयोजिका शाहीन परवेज ने दावा किया है कि उन्होंने मंच की प्रदेश महिला संयोजक डॉ. शबाना आजमी व अवध प्रांत की संयोजक गौसिया खान के साथ सरयू जल में वजू कर अमन, चैन की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि हमें वजू करने से किसी ने नहीं रोका।