{"_id":"5b0c3dca4f1c1ba76e8b50af","slug":"141527528906-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11.10 करोड़ से मंडल के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11.10 करोड़ से मंडल के
Updated Mon, 28 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 करोड़ से 877 ट्रांसफार्मरों की बढ़ेगी क्षमता
फैजाबाद। मंडल के पांच जनपदों के ओवर लोडेड ट्रांसफार्मरों की 11.10 करोड़ रुपये से क्षमता वृद्धि होने जा रही है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मध्यांचल विद्युत वितरण खंड ओवर लोडेड 877 ट्रांसफार्मर चिह्नित कर चुका है। जिलों के अधीक्षण अभियंता की ओर से क्षमता वृद्धि वाले ट्रांसफार्मरों की सूची चीफ इंजीनियर कार्यालय को भेजी जा चुकी है। चीफ इंजीनियर ने इसकी डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी है। धनराशि के अलाटमेंट के साथ ही कार्य शुरू होगा।
मध्यांचल विद्युत वितरण खंड के फैजाबाद जोन में 12 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। जिनको मौजूदा समय में लगभग आठ हजार ट्रांसफार्मरों से विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। इनमें बहुत से ट्रांसफार्मरों ऐसे हैं कि ओवर लोडेड है। इससे फाल्ट की समस्याएं बराबर बनी रहती हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या से भी उपभोक्ताओं को दो-चार होना पड़ता है। इस समस्या से निजात के लिए 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी ओवर लोडेड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि किए जाने की घोषणा की थी। घोषणा के अनुरूप पावर कॉर्पोरेशन ने अपने सभी वितरण खंड को ओवर लोडेड ट्रांसफार्मर चिह्नित करने के निर्देश जारी किए थे। मंडल पर चीफ इंजीनियर की ओर से भी अपने सभी अधीक्षण अभियंता को पत्र जारी करके ओवर लोडेड की सूची मांगी थी। मौजूदा समय में फैजाबाद जोन के सभी पांच जिलों के अधीक्षण अभियंता की ओर से सूची चीफ इंजीनियर कार्यालय को भेजी जा चुकी है। मंडल में कुल 877 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जानी है। चीफ इंजीनियर कार्यालय की ओर से इसका डीपीआर बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। बजट मिलने के बाद कार्य शुरू होगा।
क्षमता वृद्धि के लिए चिह्नित ट्रांसफार्मर
फैजाबाद 210
अंबेडकरनगर 178
सुल्तानपुर 201
अमेठी 142
बाराबंकी 145
मंडल में उपभोक्ताओं की संख्या
फैजाबाद 170501
सुल्तानपुर 299893
अंबेडकरनगर 321497
बाराबंकी 314694
अमेठी 181081
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मंडल के सभी ओवर लोड ट्रांसफार्मरों को चिह्नित कर लिया गया है। मंडल में 877 ओवर लोडेड हैं। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि में 11.10 करोड़ रुपये व्यय होने है। इसका डीपीआर बनाकर शासन को भेजा गया है। बजट का अलाटमेंट होते ही कार्य शुरू किया जाएगा। - ए के सिंह, चीफ इंजीनियर, मध्यांचल विद्युत वितरण खंड, फैजाबाद
विज्ञापन
आंधियों में फैजाबाद जोन को हुई 1.60 करोड़ की क्षति
पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के अनुसार मंडल में 2 मई व 13-14 मई की रात्रि में आई आंधियों में 1.60 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। अमेठी में सर्वाधिक 93.60 लाख व बाराबंकी में 98 हजार की क्षति हुई है। इसके अलावा फैजाबाद जनपद को 15 लाख, अंबेडकरनगर को 18 लाख, सुल्तानपुर को आठ लाख, अमेठी व बाराबंकी को 14-14 लाख रुपये की क्षति हुई है।