{"_id":"5aecb4c84f1c1b350b8b8267","slug":"141525462216-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने बल्लीपुर में लगाई चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने बल्लीपुर में लगाई चौपाल
Updated Sat, 05 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री महाना ने अधिकारियों की ली क्लास
फैजाबाद। जिले के प्रभारी मंत्री व औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने मधौसा ब्लॉक के बल्लीपुर गांव में शुक्रवार देर शाम चौपाल लगाई। इसमें ग्रामीणों की तमाम शिकायतों पर अधिकारियों की जमकर क्लास ली। कहा कि, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र को मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकता में अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। उन्होंने गांव पहुंचकर सबसे पहले गांव के विकास की योजनाओं की जानकारी हासिल की। इसके बाद ग्रामीणों से उनकी समस्याएं व योजनाओं की हकीकत पूछी। प्रधानमंत्री आवास व शौचालय योजनाओं के क्रियावंयन में शिकायतों पर अधिकारियों की क्लास ली। मंत्री रात्रि विश्राम व भोजन भी गांव में ही करेंगे। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह, डीएम अनिल पाठक समेत तमाम भाजपाई व अधिकारी शामिल रहे।