फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आंधी-पानी से भारी तबाही, कई घर जमीदोंच, बिजली ठप

आंधी-पानी से भारी तबाही, कई घर जमीदोंच, बिजली ठप

Tue, 01 May 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
आंधी-पानी से भारी तबाही, कई घर जमीदोंच, बिजली ठप
आंधी-पानी से तबाही, कई घर गिरे, बिजली ठप
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले में रविवार रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ है। तमाम घरों-दुकानों के छप्पर व शेड उड़ गए। मवई व पूराबाजार क्षेत्र में पेड़ गिरने से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए। खेत व खलिहान में पड़ी गेहूं की फसल को सबसे अधिक क्षति हुई है। सिविल लाइंस फीडर पर इंसुलेटर गायब होने के कारण रात भर आपूर्ति बाधित रही। देहात इलाकों में पोल व तार पर पेड़ गिरने से जगह-जगह आपूर्ति दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी है। मौसम विभाग के अनुसार जनपद में औसतन चार एमएल बारिश हुई, इनमें सबसे ज्यादा कुमारगंज एरिया में 8.8 एमएल बारिश हुई। कुमारगंज विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अगले चौबीस घंटे आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन बारिश नहीं होगी।
आंधी-पानी से गेहूं की फसल को अधिक नुकसान हुआ है। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि गेहूं की जो फसलें अभी खेतों में खड़ी हैं उन्हें अपेक्षाकृत कम नुकसान हुआ है, लेकिन बंडल बनकर मड़ाई के लिए रखी फसल को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। अब इसको सुखाकर मड़ाई करना चुनौतीपूर्ण होगा। इससे दाने भी खेतों में गिर जाने की संभावना है। इसके अलावा मक्का की जिन खेतों में सिंचाई हो चुकी है, उसे भी काफी नुकसान पहुंचा है। बताया कि तेज आंधी आने से आम की फसल भी काफी प्रभावित हुई है। आंधी-पानी के चलते अयोध्या-फैजाबाद शहरों में घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रही तो वहीं ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में देर रात गुल हुई बिजली सोमवार शाम तक सुचारु नहीं हो सकी। अयोध्या-फैजाबाद के कई इलाकों में रात करीब 12 से गुल हुई बिजली सुबह करीब 7 बजे ठीक हो सकी। जबकि मवई, पटरंगा, रुदौली, सोहावल, बीकापुर, मिल्कीपुर व गोसाईगंज इलाकों में सोमवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार गुप्त के अनुसार रात करीब दो घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही, सिविल लाइंस फीडर पर इंसुलेटर गायब होने के कारण रात भर आपूर्ति बाधित रही। वहीं ग्रामीण इलाकों में अधिकांश जगह आपूर्ति सुचारु हो गई जबकि शेष जगहों पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


नीम का विशाल पेड़ मकान पर गिरा, महिला व युवक घायल
मवई थाना क्षेत्र के भटमऊ नारायणपुर गांव में रविवार रात आई तेज आंधी व बारिश के चलते नीम का एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया। नीम का पेड़ गिरने से राम करन पुत्र राम तीरथ, राम कुमार पुत्र राम धीरज तथा सत्यदेव पुत्र महाराजदीन के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, झोपड़ी नुमा मकान की दीवार से ईंट गिरने से राम करन की पत्नी सुमिरता देवी के सिर पर गंभीर चोटें आयी है। जिसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। पेड़ गिरने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने मकान में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तहसीलदार रामजन्म यादव ने हल्का लेखपाल को मौके पर भेज नुकसान का आकलन करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आंधी-पानी के दौरान ग्रामसभा बैसिंह के पास रात के करीब 12 बजे एक पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आकर बाइक सवार गंगौली निवासी जयप्रकाश कोरी बुरी तरह घायल हो गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे पूर्व राज्य मंत्री व सपा नेता तेज नारायन पांडेय ने घायल को पेड़ के नीचे से निकालवा कर अपने वाहन से दर्शननगर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

बिजली गिरने से भैंस मरी
कुमारगंज। आंधी-पानी के साथ गिरी बिजली से गांव धमथुआ पूरे जालिम सिंह निवासी रामसूरत यादव की भैंस की मौत हो गई। राम सूरत यादव आंधी आते ही घर के बाहर बंधी भैंस को खोलने गया परंतु बारिश आ जाने से वह उसे वहीं छोड़ कर घर के अंदर चला गया। इस दौरान बिजली भैंस के ऊपर गिर गई। हल्का लेखपाल रवि यादव ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया।


बारिश के बाद निकला अजगर, हड़कंप
हैदरगंज। बारिश होने से हैदरगंज के गांव सिहिपुर मजरे उजरियापुर निवासी नीलेश मिश्रा के घर सुबह करीब 4 बजे विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पीआरवी के जवानों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वहीं वन विभाग की टीम के पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर बोरी में भरकर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed