{"_id":"5accfc304f1c1b843d8b4641","slug":"141523383344-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. ओडी मकिं डे, प्रो. टंकेशवर व प्रो. एसएन उपाध्याय को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. ओडी मकिं डे, प्रो. टंकेशवर व प्रो. एसएन उपाध्याय को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप अवार्ड
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की रूपरेखा जारी
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में 13 से 15 अप्रैल तक एकेडमी ऑफ फिजिकल साइंसेस (आईएपीएस) के सहयोग से 22वें अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय संगोष्ठी में लगभग 12 विदेशी प्रतिभागियों के साथ-साथ देश के प्रत्येक राज्य से वैज्ञानिक, शिक्षक एवं शोध छात्र सम्मिलित हो रहे है। संगोष्ठी के लिए 470 से अधिक शोध संक्षेपिकाएं प्राप्त हो चुकी हैं। इस संगोष्ठी में राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित गणित के एक विदेशी विद्वान प्रो. ओडी मकिंडे, स्टेनेलबोस विश्वविद्यालय, दक्षिण अफ्रीका, दो अन्य भारतीय वैज्ञानिकों में भौतिकी विज्ञान के एसोसिएट फेलोशिप आईसीटीजी इटली से सम्मानित एवं कुलपति गुरू जम्भेश्वर तकनीकी एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार के प्रो. टंकेश्वर कुमार तथा रसायन विज्ञान में विशिष्ट खोज के लिए पूर्व निदेशक आईआईटी बीएचयू के प्रो. एसएन उपाध्याय को अंतरराष्ट्रीय एकेडमी ऑफ फिजिकल सांइसेस की तरफ से फेलोशिप प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त भौतिकी, रसायन एवं इलेक्ट्रानिक्स क्षेत्रों के 35 वर्ष से कम उम्र के युवा वैज्ञानिकों द्वारा संगोष्ठी में प्रस्तुत शोध-पत्रों एवं उनके प्रस्तुतीकरण के आधार पर यंग सांइटिस्ट अवार्ड भी दिए जाएंगे।
ज्ञातव्य हो कि ‘अंतरराष्ट्रीय एकेडमी ऑफ फिजिकल सांइसेस’ (आईएपीएस) का उद्देश्य दुनियां भर के संस्थानों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और उद्योगों से शोधकर्ताओं को अपने क्षेत्र के विभिन्न शोधों और विचारों को साझा करना है। यह एकेडमी फेलोशिप अवार्ड, स्वामी भजनानंद सरस्वती वैदिक विज्ञान पुरस्कार एवं युवा वैज्ञानिक पुरस्कार भी प्रदान करती है। इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोठी में एकेडमी ऑफ फिजिकल सांइसेस (आईएपीएस) के सहयोग से विश्वविद्यालय में विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में देश एवं विदेश के ख्याति प्राप्त वैज्ञानिकों का जमावड़ा होना है। जिसमें रासायनिक एवं जैविक विज्ञान के डॉ. जी शशिकेश, जाफना विश्वविद्यालय जाफना श्रीलंका, प्रो. रजनीश मिश्रा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर मध्य प्रदेश, प्रो. रमेश सी. गुप्ता नागालैंड विश्वविद्यालय नागालैंड, गणित के क्षेत्र से प्रो. ओडी मकिंडे स्टेनेलबोस विश्वविद्यालय दक्षिण अफ्रीका, प्रो. अनुराधा महासिंघे कोलंबो विश्वविद्यालय श्रीलंका, डॉ. बुद्धि पी खडगे, सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अकादमी, नेपाल, प्रो. टी वेंकटेश रानी चिन्मा विश्पविद्यालय, कर्नाटक, प्रो. अनिल कुमार वशिष्ठ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा, प्रो. अपराजिता ओझा पूर्व निदेशक आईआईटी जबलपुर मध्य प्रदेश, भौतिकी एवं कम्प्यूटर विज्ञान से प्रो. नजमूल सिद्दीकी अल्स्टर विश्वविद्यालय आयरलैंड, यूके, डॉ. जी गोविंदा प्रसाद पंत काठमांडू विश्वविद्यालय, नेपाल, प्रो. पीताम्बर सिंह भाभा एटॉमिक रिर्सच सेंटर, मुंबई, प्रो. पीके बर्नजी गुरू घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर, डॉ. डीपी भट्ट, सीएसआईआर नई दिल्ली, प्रो. रविन्द्र धर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद, वक्ता के रूप में सम्मिलित होंगे।
22वें अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के पहले दिन, दिनांक 13 अप्रैल को प्रात: 10:30 बजे से 12:30 तक परिसर के स्वामी विवेकानंद सभागार में उद्घाटन सत्र, तथा 12:31 बजे से सांय 6 बजे तक भौतिकी विज्ञान के परिसर में तीन समानांतर सत्र में फेलोशिप अवार्ड व्याख्यान तथा यंग साइंटिस्ट अवार्ड का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। सांय 6:30 से रात 9 बजे तक विश्वविद्यालय, उदया पब्लिक स्कूल के छात्रों और अयोध्या शोध संस्थान के प्रोफेशनल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन
संगोष्ठी के दूसरे दिन 14 अप्रैल को भौतिकी एवं गणित विभाग में प्रात: 9 बजे से संाय 6 बजे तक सात समानांतर सत्रों में आमंत्रित व्याख्यान एवं शोध-पत्रों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। संाय 6:30 बजे से 9 बजे तक परिसर के स्वामी विवेकानंद सभागार में रामायण की वैश्विकता पर प्रस्तुतीकरण के साथ अयोध्या शोध संस्थान के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी।
संगोष्ठी के समापन के दिन 15 अप्रैल 2018 को भौतिकी एवं गणित विभाग में प्रात: 9 बजे से सात समानांतर सत्र चलेंगे। उसके उपरांत 2 बजे से 4:30 बजे तक प्रमाण-पत्र वितरण, वैल्यूडेक्टीरी कार्यक्रम और यंग साइंटिस्ट अवार्ड वितरण किया जायेगा।
इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक प्रो. एसएन शुक्ला ने बताया कि संगोष्ठी के तीनों दिन विश्वविद्यालय परिसर में प्रात: 9:30 बजे रात 9:30 बजे तक विशाल पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा साथ ही अयोध्या शोध संस्थान भी प्रदर्शनी का आयोजन करेगी।