फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   छुट्टी मांगने पर जेल अधीक्षक ने सिपाही को पीटा, फाड़ी वर्दी

छुट्टी मांगने पर जेल अधीक्षक ने सिपाही को पीटा, फाड़ी वर्दी

Fri, 15 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
छुट्टी मांगने पर जेल अधीक्षक ने सिपाही को पीटा, फाड़ी वर्दी
फैजाबाद। मंडल कारागार के जेल सिपाही की छुट्टी मांगने पर नाराज होकर जेल अधीक्षक ने पिटाई कर दी, अपशब्द कहते हुए उसकी सरकारी वर्दी भी फाड़ दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत अपर पुलिस महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं लखनऊ से करते हुए कोतवाली नगर में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर निवासी जेल सिपाही अनिल कुमार सिंह ने दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि पीड़ित ने 19 दिसंबर को महाराष्ट्र स्थित शिरड़ी दर्शन करने हेतु रिजर्वेशन कराया है, जिसकी वापसी 25 दिसंबर को है। इसी उद्देश्य से 6 दिन का अवकाश प्राप्त करने के लिए शुक्रवार को करीब 1:30 बजे वह जेल अधीक्षक के पास गया। आरोप है कि अधीक्षक ने 6 दिन का अवकाश देने से मना किया, कई बार कहने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धमकी देते हुए वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि जेलर डॉ. विनय दुबे से सिपाही ने 6 दिन का अवकाश मांगा था। स्टाफ की कमी के चलते उन्होंने 4 दिन का अवकाश स्वीकृत किया। इससे खिन्न होकर सिपाही सीधे अधीक्षक के कमरे में घुस गया, जब वह एकाउंटेंट रामप्रकाश व अन्य के साथ जरूरी कागजात पर हस्ताक्षर कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सिपाही ने 6 दिन के अवकाश की मांग की, न देने पर अपने पहुंच का रौब दिखाते हुए अभद्रता पर उतारू हो गया। सिपाही की अभद्रता के कारण उसके निलंबन की संस्तुति की गई है। कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed