{"_id":"59bd72494f1c1b1c688b4fbf","slug":"141505587785-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्स पोलियो अभियान जागरूकता को निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्स पोलियो अभियान जागरूकता को निकाली रैली
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पल्स पोलियो अभियान आज से
फैजाबाद। सघन पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूकता के लिए शनिवार को बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। अभियान 17 सितंबर को चलाया जाएगा।
पुलिस लाइन में शनिवार सुबह मुख्य विकास अधिकारी रवीश गुप्ता और सीएमओ डॉ. अशोक कुमार गुप्त ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों की रैली को रवाना किया।
रैली का नेतृत्व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीबी द्विवेदी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके देव, बीएसए अमिता सिंह, फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी डीके श्रीवास्तव, नगर शिक्षा अधिकारी संजय कुमार और यूनीसेफ की लक्ष्मी व फिरोज फात्मा ने किया।
बूथ का उद्घाटन 17 सितंबर को जिला महिला चिकित्सालय में प्रात: सवा आठ बजे होगा। जिले को पोलियो मुक्त बनाने के लिए नगरीय क्षेत्र के 26 विद्यालयों के लगभग 841 बच्चों, अध्यापक/अध्यापिकाओं ने रैली में शामिल होकर आम जन को जागरूक करने का प्रयास किया।
रैली में शिक्षा विभाग के सह-समन्वयक डॉ. शशिधर द्विवेदी, रामानंद दास मौर्य, शिक्षक संघ नगर ईकाई के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, डॉ. अरविंद पाठक, राशिद सिद्दीकी और विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहीं।