{"_id":"59b191164f1c1bf77f8b4d84","slug":"141504809238-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ बोर्ड की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ बोर्ड की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलडोजर से 12 मकानों को किया ध्वस्त
फैजाबाद। अंतत: वक्फ बोर्ड की जमीन से अवैध कब्जा हटा दिया गया। गुरुवार को प्रशासन व पुलिस की टीम ने खुर्द महल में बने 12 अवैध मकानों को बुलडोजर से गिरा दिया। इस दौरान लोग रहम की दुहाई देते रहे लेकिन कानून की दुहाई देकर अधिकारियों ने अपने हाथ खड़े कर लिए।
कई नोटिसों व कानूनी प्रक्रिया के बाद अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई करने को जिला प्रशासन व नगर कोतवाली की पुलिस दोपहर बाद खुर्द महल परिसर पहुंची और एक-एक करके वहां अनधिकृत तरीके से निर्माणाधीन 12 मकानों को बुलडोजर की सहायता से गिरवा दिया।
इस दौरान मकान में रहने वाले लोगों ने प्रशासन से रहम की अपील की लेकिन कानून के आगे अधिकारियों के हाथ बंधे नजर आए। मौके पर कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे सिटी मजिस्ट्रेट छोटेलाल मिश्र ने बताया कि लंबी जांच के बाद ये तय हो गया था कि खुर्दमहल की जमीन पर बने ये मकान वक्फ बोर्ड की बिना इजाजत के बने हैं।
विज्ञापन
इसको लेकर प्रशासन ने पूर्व में कई बार नोटिस देकर व अंत में एफआरआई कराकर लोगों को अवैध निर्माण हटाने को कहा था, लेकिन वो नहीं माने। उन्होंने बताया कि अंत में इन सभी मकानों को गिरवाकर सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि इस दौरान कार्रवाई में आया खर्च भी इन्हीं लोगों से वसूला जाएगा।