फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   डीएम, सीडीओ ने की अफसरों के साथ बैठक

डीएम, सीडीओ ने की अफसरों के साथ बैठक

Tue, 22 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
डीएम, सीडीओ ने की अफसरों के साथ बैठक
डीएम, सीडीओ ने की अफसरों के साथ बैठक
विज्ञापन

-अफसरों को दूसरे फेज की तैयारी का निर्देश
फैजाबाद। किसान ऋण मोचन योजना को लेकर डीएम एसके राय ने अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में तहसील के अफसरों के साथ ही अन्य को दूसरे फेज के लिए अपनी तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया।

विकासभवन में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने अफसरों से कहा कि दूसरे फेज में किसानों की ऋणमाफी के लिए पहले से ही तैयारी कर लेनी है। बैंकों से डाटा मिलने के बाद तेजी से किसानों के जमीन संबधित जांच के साथ ही अन्य जानकारियां एकत्र करके इसकी जांच की जानी चाहिए। पहले फेज में उन किसानों की जांच तहसील स्तर पर की गई थी जिनके बैंक खातों में आधार नंबर लिंक रहा है। अब ऐसे किसानों के डाटा भी सामने आएंगे जिनमें अब तक आधारकार्ड लिंक नहीं है। इनमें आधार कार्ड लिंक करवाने के साथ जांच होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवीश गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजीव श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार सिंह, सभी तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed