फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   नगर निगम कार्यालय को नया लुक देने को काम शुरू

नगर निगम कार्यालय को नया लुक देने को काम शुरू

Thu, 03 Aug 2017 12:03 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय को नया लुक देने को काम शुरू
तिलक हॉल समेत इसके सामने के पार्क को भी संवारा जाएगा
विज्ञापन

फैजाबाद। नगर निगम कार्यालय को नया लुक देने का काम शुरू हो गया है। ऐतिहासिक तिलक हॉल से सामने के पार्क तक की सफाई के साथ ही मरम्मत का काम शुरू कराया गया है।

अयोध्या व फैजाबाद नगर पालिका को मिलाकर अयोध्या नगर निगम बनाया गया। इसके बाद से इस ऐतिहासिक इमारत का लुक बदलने का इंतजार था। इसके जीर्णोद्धार के लिए टेंडर पहले ही करा दिया गया था।
विज्ञापन


लगभग 50 लाख रुपये से ये कार्य कराया जाएगा। निगम कार्यालय को सजाने संवारने के लिए तिलक हॉल में काम शुरू हो गया है। क्षतिग्रस्त दीवारों का प्लास्टर उखाड़कर इसे नए सिरे से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमारत के ऊपरी हिस्से में लगी दर्जनों जर्जर खिड़कियों की मरम्मत का काम भी प्रस्तावित है। इसके साथ ही निगम कार्यालय में अफसरों व कर्मचारियों के बैठने के स्थलों को बेहतर किया जाएगा।

कार्यालय के सामने पार्क में घास-फूस साफ कराकर इसे आकर्षक बनाने का काम भी शुरू कराया गया है। नगर आयुक्त एस. राजलिंगम ने बताया कि नगर निगम कार्यालय के जीर्णोद्धार का काम शुरू कराया गया है।


कार्यालय का लुक बेहतर करने का प्रयास है। बैठने की व्यवस्था के साथ ही पार्क को आकर्षक बनाने की कोशिश है। धीरे-धीरे निगम के संसाधनों में वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed