{"_id":"596e54604f1c1b437b8b4623","slug":"141500402784-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लास्ट केस में बचाव पक्ष की गवाह तलब करने की अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लास्ट केस में बचाव पक्ष की गवाह तलब करने की अर्जी खारिज
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचाव पक्ष का गवाह तलब करने की अर्जी खारिज
फैजाबाद। कचहरी सीरियल ब्लास्ट केस में बचाव पक्ष की उस अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया, जिसके माध्यम से अभियोजन ने एक साक्षी को दोबारा जिरह के लिए तलब करने की याचना की थी। ये आदेश विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट मोहम्मद अली की कोर्ट में हुआ।
एडीजीसी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को कचहरी सीरियल ब्लास्ट की पेशी थी। इसकी सुनवाई सुरक्षा कारणों से मंडल कारागार में हो रही है। पिछली पेशी पर बचाव पक्ष की ओर से साक्षी संख्या 12 अधिवक्ता जितेंद्र कुमार पाठक को जिरह के लिए दोबारा तलब करने की अर्जी पर अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की ओर से बहस हुई थी।
सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया था। मंगलवार को कोर्ट ने बचाव पक्ष की अर्जी को खारिज कर दिया। अगली पेशी 25 जुलाई को सभी अभियुक्तों का बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
कोर्ट ने आदेश में लिखा है कि मुल्जिमों का बयान दर्ज करने के बाद आवश्यकता हुई तो मामले के विवेचक व एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड के सीओ राजेश श्रीवास्तव व अधिवक्ता जितेंद्र पाठक को तलब किया जा सकता है। मामले के तीनों आरोपी सज्जादुर्ररहमान, तारिक कासमी, मोहम्मद अख्तर उर्फ तारिक की हाजिरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई।