{"_id":"594abfdb4f1c1b72618b460c","slug":"141498071003-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढेमवाघाट पुल निर्माण में गड़बड़ी, जांच का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढेमवाघाट पुल निर्माण में गड़बड़ी, जांच का आदेश
Updated Thu, 22 Jun 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढेमवाघाट पुल निर्माण में गड़बड़ी, जांच का आदेश
शासन ने बनाई पांच सदस्यीय जांच टीम
अमर उजाला ब्यूरो
सोहावल (फैजाबाद)। प्रदेश शासन ने सरयू नदी पर बन रहे ढेमवा घाट पुल निर्माण में कथित घोटाले की जांच का आदेश दिया है। इसके लिए पांच सदस्यों की टीम बनाई गई है। टीम के सदस्य जल्दी ही जांच के लिए यहां आ सकते हैं। टीम पुल निर्माण से जुड़े हर पहलुओं की जांच करेगी।
ढेमवा घाट परियोजना की लागत लगभग एक अरब 44 लाख रुपये है। परियोजना में सरयू तट ढेमवा घाट पर 1135 मीटर लंबा दो लेन का पुल बनाया जा रहा है। सेतु निगम एनसी इंफ्राकांस्ट्रक्शन कंपनी के साथ मिलकर इस पुल का निर्माण कर रहा है। निर्माण के दौरान कुछ माह पहले पुल का पिलर नंबर 20 सहित तीन पिलर टेढ़े हो गए। इन्हें सुधारने का बहुत प्रयास हुआ लेकिन विफल रहा। इसके बाद भाजपा नेता राकेश शुक्ल सहित सैकड़ों लोगों ने पिलर टेढ़े होने को घोटाले और लापरवाही से जोड़कर अप्रैल में शिकायत मुख्यमंत्री से की तो सेतु निगम के एमडी और निर्माण कंपनी के मुख्य अभियंता ने पुल निर्माण को मौके पर जांचा और रिपोर्ट शासन को दिया। जिस पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए परियोजना प्रबंधक डीके यादव समेत पांच लोगों की समिति बनाई गई है। यह टीम जल्दी ही फैजाबाद पहुंचकर मामले के हर पहलू की जांच करने वाली है। करीब सत्तर फीसदी निर्माण पूरा कर चुके इस पुल के घोटाले में कई अभियंताओं पर शिकंजा कस सकता है जो इस निर्माणाधीन पुल से जुड़े रहे हैं। बुधवार को इस बाबत परियोजना प्रबंधक डीके यादव ने बताया कि सेतु निगम के एमडी मुसद्दुरनूर खान ने मामले की जांच का आदेश दिया है। जल्दी ही टीम के सदस्य मौके पर जांच के लिए पहुंचेंगे।