फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जिला फैजाबाद फिल्म की शूटिंग बंद, अभिनेता मनोज वापस

जिला फैजाबाद फिल्म की शूटिंग बंद, अभिनेता मनोज वापस

Sat, 20 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
जिला फैजाबाद फिल्म की शूटिंग बंद, अभिनेता मनोज वापस
फैजाबाद। अयोध्या पर केंद्रित शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी की लिखी फिल्म जिला फैजाबाद की शूटिंग बंद किए जाने का निर्णय फिल्म निर्माता सिने क्रॉफ्ट टीम ने लिया है। शुक्रवार को शहर के टकसाल में सीन के शूट आउट के दौरान फिल्म टीम के एक युवक की पिटाई के बाद निर्माता कंपनी ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


फिल्म की मुख्य भूमिका में नजर आने वाले प्रसिद्ध अभिनेता मनोज जोशी मुंबई रवाना हो गए हैं। साथ ही अन्य अभिनेता गोविंद नामदेव व अनुपम खेर ने भी आने से मना कर दिया है। अब पूरा मामला शूटिंग की परमीशन पर आकर फंस गया है।
विज्ञापन


शहर के टकसाल में शुक्रवार को फिल्म का एक सीन शूट आउट किया जाना था। इसके लिए फिल्म टीम ने टकसाल स्थित रामलीला मैदान के पास बिल्डिंग पर अपना कैमरा व सेटअप तैयार कर लिया था। जैसे ही शूटिंग शुरू हुई, फिल्म की हीरोइन सीन करने के लिए आगे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान साथ में कार्य करने वाले एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। आसपास के लोगों को लगा कि युवक लड़की से छेड़छाड़ कर रहा है। जबकि सहकर्मी हीरोइन से धीरे चलने की बात कर रहा था। इसी गलतफहमी के चलते आसपास के लोगों ने फिल्म कंपनी के एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। हालांकि कंपनी के लोग चिल्लाते रहे कि वह फिल्म शूट कर रहे हैं।

इसकी सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ सिटी व नगर कोतवाल मौके पर पहुंचे और जुटी भीड़ को खदेड़ा। बाद में किसी तरह मामले को रफा-दफा कराया। इस घटना के बाद फिल्म कंपनी ने परमीशन न मिलने तक फिल्म की शूटिंग रोकने का निर्णय लिया है।

10 दिनों से फिल्म कंपनी ने शूटिंग के लिए परमीशन का प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी कार्यालय को दिया है, लेकिन अभी तक परमीशन नहीं मिल पाई है। इधर, घटना के बाद अभिनेता मनोज जोशी शुक्रवार की रात में ही मुंबई वापस हो गए। साथ ही अन्य अभिनेताओं ने भी परमिशन न मिलने तक आने से मना कर दिया है।


सिने क्रॉफ्ट टीम के लोकेशन मैनेजर जनार्दन पांडेय ने बताया कि टकसाल में फिल्मी कलाकारों के साथ हुई अभद्रता के बाद फिल्म कंपनी ने परमीशन न मिलने तक शूटिंग न किए जाने का निर्णय लिया है। अभिनेता मनोज जोशी की वापसी हो गई है। 12 दिन पूर्व ही जिला प्रशासन को परमीशन के लिए पत्र लिखा गया था, लेकिन अभी तक परमीशन नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed