{"_id":"5b955cc3867a557ed0490fb1","slug":"131536515267-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकेत एक्सप्रेस रवाना होने के बाद यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साकेत एक्सप्रेस रवाना होने के बाद यात्रियों ने किया हंगामा
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोगी बिना साकेत एक्सप्रेस रवाना, यात्रियों का हंगामा
फैजाबाद। रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम बिना बोगी के साकेत एक्सप्रेस के मुंबई रवाना होने के बाद कुछ यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों का आरोप था कि वो ट्रेन के जिस बोगी में बैठे थे उसे रवाना ही नहीं किया। जबकि रेल प्रशासन का कहना है कि उक्त बोगी डैमेज थी। जिसकी सूचना उसमें बैठे यात्रियों को दी गई थी।
वहीं बाद में टिकट रिफंड नहीं होने पर यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया। रविवार को फैजाबाद से मुंबई जाने वाली साकेत एक्सप्रेस में जनरल कोच में पांच डिब्बे लगे हुए थे। इनमें से एक कोच डैमेज था लेकिन इसमें यात्री बैठे हुए थे। रेल अधिकारियों के अनुसार उक्त बोगी में बैठे यात्रियों को बोगी डैमेज होने की सूचना देकर उसे रवाना नहीं करने की बात बताई गई थी।
फिर भी वह उक्त बोगी से नहीं उतरे और ट्रेन उक्त बोगी के बिना रवाना हो गई। वहीं अपने निर्धारित समय शाम 3:35 पर उक्त ट्रेन रवाना होने के बाद डैमेज बोगी में बैठे करीब 40 यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने टिकट वापस करने की मांग की लेकिन रेल विभाग ने तय समय खत्म होने की बात कह टिकट वापस करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
अंत में जीआरपी व आरपीएफ के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। यात्री अयोध्या प्रसाद, शिवकुमार, आनंद सिंह, मनोज, राकेश, मोहित आदि ने बताया कि उन्हें बोगी के रवाना होने की सूचना नहीं दी गई। वहीं फैजाबाद जंक्शन के उप स्टेशन अधीक्षक सोहनलाल ने बताया कि यात्रियों को उक्त बोगी के रवाना नहीं होने की सूचना दी गई थी, टिकट तय समय सीमा बीत जाने के कारण नियमत: वापस नहीं किया गया है।