{"_id":"5b92ab74867a557ed33fba1d","slug":"131536338804-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएड प्रवेश परीक्षा के द्वितीय चरण की काउंसिलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएड प्रवेश परीक्षा के द्वितीय चरण की काउंसिलिंग शुरू
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएड प्रवेश परीक्षा के द्वितीय चरण की काउंसिलिंग शुरू
फैजाबाद। अवध विश्वविद्यालय के एमएड प्रवेश परीक्षा-2018 की दो दिवसीय द्वितीय काउंसिलिंग के प्रथम दिन सामान्य रैंक आधार पर प्रथम काउंसिलिंग के उपरांत बची 117 सीटों में से 60 सीटों का आवंटन किया गया। प्रथम दिन की काउंसिलिंग के बाद सामान्य वर्ग में महिला महाविद्यालय में पांच सीट, अन्य पिछड़ा वर्ग के महिला तथा पुरुष हेतु 27 सीट तथा अनुसूचित जाति/जनजाति की महिला तथा पुरुष हेतु 10 सीटें शेष बची हैं। प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. हिमांशु शेखर ने बताया कि 8 सितंबर को होने वाली काउंसिलिंग में सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग नहीं होगी। शेष रिक्त सीटों पर सामान्य रैंक के आधार पर निर्धारित समय पर काउंसिलिंग की जाएगी। इस अवसर पर डॉ. नरेश चौधरी, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. अनिल कुमार, विवेक सिंह, दिनेश कुमार मौजूद रहे।