{"_id":"5b43aab94f1c1b95288b595c","slug":"131531161273-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने तेज किया आंदोलन, धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने तेज किया आंदोलन, धरना-प्रदर्शन
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपालों ने कहा, उत्पीड़न हुआ तो संगठन उतरेगा सड़क पर
फैजाबाद। लेखपालों ने अपने आंदोलन की आवाज तेज कर दी है। सदर तहसील में होने वाले धरना-प्रदर्शन को लेखपालों ने भीड़ बढ़ाने के मद्देनजर सोमवार को तिकोनिया पार्क में पहुंचा दिया। कहा कि प्रदेश सरकार उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के बजाए आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। चेतावनी दी कि यदि लेखपालों को कहीं भी उत्पीड़न किया गया तो परिणाम गंभीर होंगे।
धरने को संबोधित करते हुए लेखपाल संघ के नेताओं ने कहा कि लेखपाल पिछले कई महीने से अपनी मांग शासन और सरकार के सामने रख रहे हैं लेकिन सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कहा कि लेखपालों का ग्रेड पे 2800 रुपये किया जाए, पेंशन विसंगति दूर किए जाने, एसीपी की विसंगति दूर करने, राजस्व निरीक्षक नियमावली बनाए जाने, राजस्व निरीक्षक के पद पर शत-प्रतिशत प्रोन्नति किए जाने, पद नाम परिवर्तित करने, शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने, स्मार्ट फोन, लैपटॉप दिए जाने, विशेष वेतन भत्ता 1500 रूपये किए जाने, मोटर साइकिल भत्ता दो हजार रुपये किए जाने, स्टेशनरी साढ़े सात सौ रुपये किए जाने, नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति कोटा 50 फीसदी से 75 फीसद किए जाने के साथ कई अन्य मांगे उठाई। कहा कि अब तक यह पूरी नहीं हुई जबकि इसके लिए बार-बार ज्ञापन दिए गए। यहां धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरनाथ पांडेय और संचालन जय नारायण तिवारी ने किया। धरने में बद्री नाथ उपाध्याय, सोहावल तहसील के अध्यक्ष साधूशरण यादव, मंत्री राम सुरेश बीकापुर के अध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्र, मिल्कीपुर के अध्यक्ष महेंद्र कुमार तिवारी, मंत्री अजय कुमार मौजूद थे। रुदौली के अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष रवि प्रकाश पाठक, बृजनाथ द्विवेदी, सदर के अध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी, मंत्री राम अभिलाख यादव सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे। धरने में परिषद के जिलाध्यक्ष ओपी सिंह, अशोक तिवारी, पृथ्वी राज पांडेय, डीपी यादव सहित अन्य लोग थे।