{"_id":"5a89c7444f1c1ba3268baf19","slug":"131518978884-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्रदेव कृषि विवि में नए कुलपति की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्रदेव कृषि विवि में नए कुलपति की तैनाती
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलपति होंगे प्रो. जीसी संधु
फैजाबाद। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज को आखिरकार नया कुलपति मिल गया। यहां के कुलपति प्रो. अख्तर हसीब का कार्यकाल 20 अक्तूबर 17 को समाप्त होने के बाद तीन-तीन माह के दो विस्तार पर काम देख रहे थे। जानकारी के अनुसार राज्यपाल की प्रमुख सचिव जूथिका पाटणकर ने बताया है कि अब कुलाधिपति व राज्यपाल रामनाईक ने यहां नए वीसी के रूप में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व उप महानिदेशक प्रो. जीसी संधु की तैनाती की है। यह सेवा उनके कार्यकाल संभालने के दिन से तीन साल की होगी। इस सूचना पर विश्वविद्यालय परिसर में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल है। दरअसल प्रो, अख्तर हसीब ने 10 साल में हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर करीब चार सौ करोड़ के घोटाले उजागर कर हड़कंप मचा दिया था। हालांकि अभी भी यह मामला शासन व राजभवन स्तर से प्रभावी कार्रवाई के इंतजार में है।