{"_id":"598b55b54f1c1b77268b4829","slug":"131502303669-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक वर्ग में बढ़ी 1440 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक वर्ग में बढ़ी 1440 सीटें
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साकेत कॉलेज में बढ़ी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया 10 से
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में स्नातक वर्ग में सीटें बढ़ा दी गई हैं। बढ़ी हुई सीटों के सापेक्ष प्रवेश प्रक्रिया 10 अगस्त से प्रारंभ होगी। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप खरे ने दी। उन्होंने बताया कि स्नातक वर्ग में अतिरिक्त सेक्शन बढ़ाने की सैद्धांतिक सहमति अवध विश्वविद्यालय ने प्रदान कर दी है।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में बीएससी बायो, बीएससी गणित एवं बीए पाठ्यक्रम में क्रमश: 180, 180 व 1080 सीट बढ़ाने की सहमति मिल गई है। बताया चूंकि शिक्षण कार्य प्रारंभ हो गया है। इसलिए समयाभाव व सत्र नियमन के मद्देनजर बढ़ी सीटों पर प्रवेश प्रथम आगत के आधार पर होगा।
प्रवेश प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि पहले केवल उन आवेदकों को अवसर प्रदान किया जाएगा जो पंजीकृत हैं लेकिन प्रवेश शुल्क जमा नहीं कर सके या प्रवेश के लिए चयनित नहीं हुए। बताया कि बीए में इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण कराकर स्पॉट एडमिशन के लिए प्रवेश आवेदन पत्र भरकर शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकता है।
विज्ञापन
प्रवेश शुल्क जमा करने की सुविधा 15 अगस्त मध्यरात्रि तक या सीट समाप्त होने तक रहेगी। बीए तथा बीएससी के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 16 से 18 अगस्त के बीच होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीकॉम में सीटें नहीं बढ़ाई गई हैं।