फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रोजगार सृजन में फिसड्डी सात बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण

रोजगार सृजन में फिसड्डी सात बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 22 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
रोजगार सृजन में फिसड्डी सात बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण
कई विकासखंडों में मस्टररोल फीडिंग न होने से लटकी मजदूरी
विज्ञापन

फैजाबाद। रोजगार सृजन में लापरवाही पर जिले के सात खंड विकास अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। कई ब्लॉकों में मस्टर रोल फीडिंग न होने से मजदूरों की मजदूरी लटक गई है। निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक गांव में कम से कम एक परियोजना पर मनरेगा के तहत कार्य चलना चाहिए।

गांवों में श्रम बजट के मुताबिक, परियोजनाओं पर काम कराए जाने से ही रोजगार लक्ष्य के मुताबिक होता है। जिले के साथ गांवों के लिए रोजगार सृजन का लक्ष्य पहले से निर्धारित है। प्रदेश में रोजगार सृजन का औसत 107 फीसदी रहा।
विज्ञापन


लेकिन पिछले सप्ताह सीडीओ की ऑनलाइन समीक्षा में अमानीगंज विकासखंड में यह औसत 89.23, बीकापुर में 78.74, हैरिंग्टनगंज में 78.98, मवई में 81.73, मया बाजार में 89.85, मिल्कीपुर में 69.49 और तारून में 67.44 पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही इन विकासखंडों में एमआईएस में मस्टररोल फीडिंग की स्थिति भी समीक्षा में खराब पाई गई। इसके फीड न होने से मजदूरों को लाखों रुपये की मजदूरी का भुगतान भी नहीं हो पाया। अन्य चार विकासखंडों में रोजगार सृजन का औसत 100 से ऊपर पाया गया।


इसके बाद इसकी रिपोर्ट पर डीएम ने रोजगार सृजन में लापरवाही पर इन सभी विकासखंडों के खंड विकास अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही चेतावनी दी है कि विलंबित मजदूरी भुगतान पर देय हर्जाने की वसूली की कार्रवाई भी की जाएगी। सीडीओ रवीश गुप्ता ने बताया कि रोजगार सृजन और एमआईएस फीडिंग में लापरवाही पर डीएम की ओर से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed