{"_id":"5cc48e8ebdec22077f3ac27a","slug":"121556385422-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में साक्षी और इंटर में सूरज रहे जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में साक्षी और इंटर में सूरज रहे जिला टॉपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेधावियों ने लहराया मेधा का परचम
अयोध्या। उत्तर-प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटर में शनिवार को एक बार फिर जिले के मेधावियों ने मेधा का परचम लहराया। परीक्षा परिणाम आते ही प्रतिभाओं व परिवारीजनों के चेहरे खिल उठे।
हाईस्कूल में 94.33 प्रतिशत अंक पाकर कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की साक्षी ने जिला टॉप किया और प्रदेश में भी दसवां स्थान हासिल किया। इंटर में एसएसएसवी इंटर कॉलेज के सूरज तिवारी 87 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया।
गत वर्ष की भांति इस बार भी छात्रों पर छात्राएं भारी रहीं। हाईस्कूल में जिले के टॉप थ्री में दूसरे स्थान पर प्रियांशी यादव व वशु सिंह (94.00 प्रतिशत) और तीसरे स्थान पर पयस्विनी पांडेय (93.83 प्रतिशत) रहीं।
विज्ञापन
इंटर में भी जिले के टॉप थ्री में सना परवीन व सायमा 86.40 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। अंशिका सिंह 86.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं।
इस बार सीसीटीवी, वाइस रिकॉर्डर के साथ कड़ी निगरानी में संपन्न हुई परीक्षा में हाईस्कूल में 82.91 प्रतिशत और इंटर में 70.33 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
परिणाम जानने के लिए शनिवार को सुबह से ही विद्यार्थियों में धुकधुकी रही। कोई मंदिर में पूजा करता दिखा तो कोई बार-बार आंख बंद कर ईश्वर को नमन कर रहा था। अभिभावक भी बच्चों के बेहतर परिणाम को लेकर काफी चिंतित थे।
इंटरनेट, ढाबों से लेकर कई स्कूलों में भी परिणाम जानने को लेकर दोपहर तक रेला उमड़ पड़ा। परिणाम आया तो ज्यादातर विद्यार्थियों के पास होते ही उत्साह छा गया।
जिले में हाईस्कूल परीक्षा में कुल 50 हजार 322 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें से 4392 ने परीक्षा छोड़ दी थी। परीक्षा में बैठे 45 हजार 930 विद्यार्थियों में से 38 हजार 82 पास हुए हैं।
हाईस्कूल के टॉप टेन में कुल 23 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। इसी तरह इंटरमीडिएट में कुल पंजीकृत 41 हजार 43 विद्यार्थियों में से 37 हजार 551 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 26 हजार 410 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए इस बार सरकार की ओर से और सख्ती बरतने के बाद बावजूद भी मेधावियों ने प्रतिभा दिखाई और परिणाम संतोषजनक माना जा रहा है।
हाईस्कूल में जिले के टॉपटेन होनहार
स्थान नाम अंक(प्रतिशत में) स्कूल
1. साक्षी जायसवाल 94.33 कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अयोध्या
2. प्रियांशी यादव 94.00 कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अयोध्या
2. वशु सिंह 94.00 एसआरसीएस इंटर कॉलेज लोहटी सरैया, अयोध्या
3. पयस्विनी पांडेय 93.83 कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अयोध्या
4. मानसी विश्वकर्मा 92.83 कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अयोध्या
4. सौम्या गुप्ता 92.83 कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अयोध्या
4. श्रेया चंदेल 92.83 कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अयोध्या
4. अभिषेक तिवारी 92.83 ओपीएस इंटरमीडिएट कॉलेज निरालानगर, अयोध्या
5. दीपिका सिंह 92.50 कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अयोध्या
5. शरद कुमार पटेल 92.50 ओपीएस इंटरमीडिएट कॉलेज निरालानगर, अयोध्या
5. अनुराग वर्मा 92.50 डायमंड इंटर कॉलेज रामपुर भगन, अयोध्या
5. विवेक यादव 92.50 एसपी स्मारक बीयूएमवी रामपुरभगन, अयोध्या
6. अनामिका सिंह 92.33 कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अयोध्या
6. अंशिका त्रिपाठी 92.33 कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अयोध्या
6. महविश फातिमा 92.33 कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अयोध्या
6. मानसी गुप्ता 92.33 कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अयोध्या
6. श्रिया सिंह 92.33 कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अयोध्या
7. पलक पांडेय 92.17 कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अयोध्या
8. अंशिका भट्ट 92.00 कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अयोध्या
8. हर्षित यादव 92.00 बलदेव बीपी इंटर कॉलेज सेवरा, अयोध्या
9. प्राची पांडेय 91.83 कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अयोध्या
9. मनोज यादव 91.83 टीआरडीयूएमवी ऐमी आलापुर, अयोध्या
10. सौम्या यादव 91.67 कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अयोध्या
इंटरमीडिएट में जिले के टॉपटेन मेधावी
स्थान नाम अंक(प्रतिशत में) स्कूल
1. सूरज तिवारी 87.00 एसएसएसवी इंटर कॉलेज, अयोध्या
2. सना परवीन 86.40 ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर सर्धा, अयोध्या
2. सायमा 86.40 एसएस इंटर कॉलेज अमानीगंज गद्दोपुर, अयोध्या
3. अंशिका सिंह 86.20 डीबीएस इंटर कॉलेज हनुमानगंज सरूरपुर, अयोध्या
4. देवानंद तिवारी 85.60 एसएसएसवी इंटर कॉलेज, अयोध्या
5. प्रमिला 85.20 एसडीपीएमडी इंटर कॉलेज बाबा रनापुर अयोध्या
6. आलोक कुमार यादव 84.80 देव विद्यालय इंटर कॉलेज तरौली, अयोध्या
7. सचिन सिंह 84.60 आरवीपी इंटर कॉलेज पिठला, अयोध्या
7. संकल्प पांडेय 84.60 एसएसएसवी इंटर कॉलेज, अयोध्या
7. सौम्या तिवारी 84.60 सुभाष इंटर कॉलेज सरैया, अयोध्या
8. जागृति पांडेय 84.40 कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अयोध्या
9. शुभम प्रजापति 84.20 एसएसएसवी इंटर कॉलेज, अयोध्या
9. शाश्वत वर्मा 84.20 ओपीएस इंटर कॉलेज निराला नगर, अयोध्या
9. निधि सिंह 84.20 वीडीवीएसएलआर आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अयोध्या
10. विवेक कुमार शर्मा 84.00 केएम इंटर कॉलेज सहजपुर बीकापुर, अयोध्या