फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   प्रो एपी राव निदेशक प्रसार व डॉ सुधीर शुक्ला शोध निदेशक चयनित

प्रो एपी राव निदेशक प्रसार व डॉ सुधीर शुक्ला शोध निदेशक चयनित

Wed, 06 Mar 2019 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
प्रो एपी राव निदेशक प्रसार व डॉ सुधीर शुक्ला शोध निदेशक चयनित
प्रो. राव निदेशक प्रसार व डॉ. सुधीर शोध निदेशक बने
विज्ञापन

अयोध्या। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के नियमित निदेशक प्रसार के पद पर प्रो. एपी राव का चयन हो गया है। रविवार को इस पद के साक्षात्कार हुआ था। मंगलवार को इसका परिणाम घोषित कर दिया गया। इसी क्रम में भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में प्रमुख वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला को निदेशक शोध पर नियमित नियुक्ति मिली है।

डॉ. शुक्ला विश्वविद्यालय के चौथे नियमित निदेशक प्रसार होंगे। प्रो. एपी राव को कुलपति प्रो. जेएस संधू ने पूर्व में ही कार्यवाहक निदेशक प्रसार का दायित्व सौंपा था। प्रो. राव के नियमित निदेशक प्रसार के पद पर चयन को लेकर विश्वविद्यालय के शिक्षक, वैज्ञानिक व कर्मी उत्साहित हैं। उनके चयन पर उन्हें बधाई उनके कार्यालय पहुंच कर दी है।
विज्ञापन


उनकी नियुक्ति पांच वर्षों के लिए की गयी है। विश्वविद्यालय में प्रसार निदेशालय की स्थापना वर्ष 1982 में होने के बाद से प्रो. राव विश्वविद्यालय के चौथे नियमित निदेशक प्रसार हैं। पहले निदेशक प्रसार डॉ. आरपी सिंह थे। दूसरे नियमित निदेशक प्रसार डॉ. सीएम सिंह, तीसरे निदेशक प्रसार डॉ. एसपी सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed