{"_id":"5be09aecbdec2269980470ec","slug":"121541446380-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 कलाकारों ने दीपोत्सव में भरा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 कलाकारों ने दीपोत्सव में भरा रंग
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
700 कलाकारों ने दीपोत्सव में भरा रंग
फैजाबाद। अयोध्या शोध संस्थान के निर्देशन व डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के संयोजन में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता ने तीन दिवसीय दिव्य दीपोत्सव में सोमवार को नया रंग भर दिया। राम की पैड़ी स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल के सामने देश के विभिन्न कोनों से आये 700 कलाकारों ने 61 रंगोली बनाई।
कहीं मां जानकी के साथ भगवान राम तो कहीं भक्त हनुमान के साथ भगवान राम की रंगोली बनाई गई। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक मुद्दों बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, दहेज हत्या उत्पीड़न के खिलाफ व सामाजिक समरसता की भी रंगोली सजाई गई। सोमवार शाम साढ़े तीन बजे अवध विवि के दृश्य कला विभाग की देखरेख में प्रतियोगिता शुरू हुई।
राम की पैड़ी पर कार्यक्रम के मुख्य स्थल के सामने कलाकारों को स्थान दिया गया। सभी कलाकारों को 61 ग्रुप में बनाकर आठ बाई आठ का स्थान दिया गया। दो घंटे तक कलाकारों की ओर से आकृतियां बनाकर रंग भरे गये। शाम सात बजे के बाद स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से निरीक्षण कर फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया। दो राउंड में स्क्रीनिंग के पहले राउंड में स्क्रीनिंग टीम की ओर से 54 टीमों को सलेक्ट किया गया है। देर शाम तक फाइनल राउंड के लिए चयन की प्रक्रिया चलती रही।