फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   खामियों के चलते खारिज हुए 14 नामांकन पत्र

खामियों के चलते खारिज हुए 14 नामांकन पत्र

Mon, 22 Jan 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खामियों के चलते खारिज हुए 14 नामांकन पत्र
खामियों के चलते खारिज हुए 14 नामांकन पत्र
विज्ञापन

फैजाबाद। सहकारी समिति चुनाव में सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा हो गया। खामियों के चलते जिले के विभिन्न समितियों में निर्वाचन अधिकारियों ने 14 नामांकन पत्र खारिज कर दिए। मंगलवार को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे।
जिले की 106 सहकारी समितियों के 958 पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। समितियों के कई-कई पदों पर एक मात्र नामांकन होने के कारण इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। नाम वापसी के बाद 23 जनवरी को इनकी घोषणा कर दी जाएगी। सोमवार को समितियों पर निर्वाचन अधिकारियों ने नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा कर लिया है। खामियों के चलते जिले में कुल 14 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए हैं। सहायक निबंधक सहकारिता अशोक कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा दो पर्चे बीकापुर में खारिज हुए हैं। इसके अलावा मिल्कीपुर, अलीपुर खजुरी, सेमरा, शाहगंज, रेवना, जैसिंहमऊ, पिलखावां, माजनपुर दलपतपुर के साथ ही यूपी इलेक्ट्रिक समितियों से एक-एक नामांकनपत्र खारिज हुए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन


मतदाता सूची के जांच और कार्रवाई की मांग
तारून ब्लॉक क्षेत्र के बालापुर गांव के रहने वाले जैनेंद्र कुमार वर्मा ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर साधन सहकारी समिति जयसिंह मऊ की मतदाता सूची के जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुराने 21 रुपये की सदस्यता शुल्क वाले सदस्यों को सूची में शामिल न किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed