फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   गांव, गरीब, किसान के उत्थान को फसल ऋण मोचन योजना- सतीश महाना

गांव, गरीब, किसान के उत्थान को फसल ऋण मोचन योजना- सतीश महाना

Fri, 08 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
गांव, गरीब, किसान के उत्थान को फसल ऋण मोचन योजना- सतीश महाना
अपने काम से 25 साल रहेगी भाजपा सरकार : महाना
विज्ञापन

समारोह के बीच डेढ़ हजार किसानों को बांटा ऋण मोचन प्रमाण पत्र
फोटो नंबर-31 से 40
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार जो कहती है वह करती है। दोनों सरकारें गांव, गरीब, किसान व निर्बल वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। अपने कामों के जरिए बीजेपी की सरकार 25 वर्षों तक रहेगी। वह बतौर मुख्य अतिथि डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण समारोह में किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समारोह में 1500 किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किया।
महाना ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली ही कैबिनेट में प्रदेश के लघु एवं सीमांत कृषकों को फसल ऋण मोचन योजना का लाभ दिया। कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री के 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के विजन को प्राप्त करने में एक सार्थक कदम है। सरकार पूरे देश में एक साल में नौ लाख प्रधानमंत्री आवास देने के साथ अब तक दो करोड़ से अधिक महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ दे चुकी है। आज किसानों के चेहरों पर मुस्कान व प्रसन्नता का भाव है तो यह वर्तमान मोदी व योगी सरकार का परिणाम है। राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने कहा कि पीएम व सीएम के नेतृत्व में सभी काम ठीक ढंग से होंगे। जब-जब बीजेपी की सरकार बनी गांव, गरीब, किसान के उत्थान के लिए कार्य किए। अब पूर्ण बहुमत की सरकार है, अत: सबके उत्थान के लिए कार्य करेंगे। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार पूरे देश में पं. दीनदयाल जन्मशताब्दी वर्ष मना रही है। इसके तहत गरीबों, निर्बलों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए कार्य कर रही है। समारोह को विशिष्ट अतिथि गण विधायक वेदप्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, इंद्र प्रताप तिवारी, शोभा सिंह, अवधेश पांडेय ने भी संबोधित किया। कमिश्नर मनोज मिश्र और डीएम संतोष कुमार राय ने अवेशष किसानों के ऋणमाफी को लेकर की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। बताया कि फैजाबाद में 72649 कृषकों का 219.43 करोड़ की राशि ऋण मोचन किया जाना है। पहले चरण में शत-प्रतिशत कृषकों का डाटा बैंकों द्वारा फीड करा दिया गया है। प्रथम चरण में 36464 आधारयुुक्त डाटा की मैपिंग/सत्यापन करा लिया गया है। प्रथम चरण में पूर्ण रूपेण पात्रता 15400 कृषकों का जिला स्तरीय समिति से 80.31 करोड़ रुपये का फसली ऋण मोचन के लिए संस्तुत किया गया है। ऋण मोचन के लिए अवशेष कृषकों का डाटा सत्यापन के लिए सभी तहसीलों को उपलब्ध कराते हुए प्राथमिकता के आधार पर इसे शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन से लगातार समीक्षा बैठक की जा रही है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि मंत्री महाना, सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायकों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। परिसर में बाल विकास, गन्ना, कृषि सहित विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी लगाई थी। अतिथियों ने इसका निरीक्षण किया। कार्यक्रम में एसएसपी सुभाष सिंह बघेल, सीडीओ रवीश गुप्त, पीडी डीआरडीए एके मिश्र, उप निदेशक कृषि सै. बदरे आलम, जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह आदि अफसर व किसान मौजूद थे।
विज्ञापन

इनसेट
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में जिले के दूरदराज के क्षेत्रों से प्रतिभाशाली बच्चों को बुलाया गया था। हालांकि बच्चों की भीड़ में सम्मानित किए जाने के दौरान कई को प्रमाण पत्र न मिलने के कसक की आवाज जरूर सुनाई पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ ऐसी उमड़ी कि व्यवस्था कम पड़ गई
फोटो नंबर-50
ऋणमोचन प्रमाण पत्र वितरण समारोह में ऐसी भीड़ उमड़ी कि प्रशासन से की गई व्यवस्थाएं छोटी पड़ गई। किसानों को प्रेक्षागृह के बाहर डॉरमेट्री के साथ ही उससे भी बाहर खुले आसमान के नीचे दीवार की छाया में बैठना पड़ा। बाहर बैठे मिल्कीपुर से आए कई किसानों का कहना था कि औसत से ज्यादा भीड़ होने के कारण कार्यक्रम शुरू होने के पहले बैठने की कुर्सियां मिल पाई। वह भी बाहर। प्रेक्षागृह में सीटों पर बैठने के साथ ही बड़ी संख्या में लोग खड़े दिखे। भीषण गरमी के चलते लोग पसीना-पसीना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed