फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अचानक गिरा पेड़, दबकर बाइक सवार की मौत

अचानक गिरा पेड़, दबकर बाइक सवार की मौत

Thu, 07 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
अचानक गिरा पेड़, दबकर बाइक सवार की मौत
फैजाबाद-अकबरपुर राजमार्ग पर हादसा
विज्ञापन

दर्शननगर (फैजाबाद)। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के दर्शननगर पुजारी का पुरवा में गुरुवार दोपहर फैजाबाद-अकबरपुर राजमार्ग पर अचानक गिरे एक पेड़ की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय पुलिस मंडलीय चिकित्सालय ले गई। वहां से लखनऊ ले जाते समय युवक की मौत हो गई।

महाराजगंज थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर मजरे लाली का पुरवा निवासी मोनू वर्मा (22) व राहुल वर्मा देवकाली स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से आलू निकलवाने के लिए दोपहर करीब 2 बजे जा रहे थे। दर्शननगर पुजारी का पुरवा के समीप पहुंचने पर अचानक एक पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से मोनू वर्मा गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जबकि दूसरे युवक को मामूली चोटें आई। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायल को मंडलीय चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। वहां से निकलते ही युवक ने दम तोड़ दिया। चौकी इंचार्ज दर्शननगर वीर सिंह यादव ने बताया किया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed