फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बिना चादर के ही लेटने को प्रसूताएं मजबूर

बिना चादर के ही लेटने को प्रसूताएं मजबूर

Mon, 04 Sep 2017 10:48 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
बिना चादर के ही लेटने को प्रसूताएं मजबूर
जिला महिला अस्पताल में बेडशीट की किल्लत
विज्ञापन

फैजाबाद। जिला महिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं को चादर तक नहीं मिल पा रही है। बिना चादर के ही प्रसूताएं बेड पर लेटने को मजबूर हैं। जबकि अस्पताल के जिम्मेदार लोगों के अनुसार चादरों की कमी नहीं है, फिर भी मरीजों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार को अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में कई प्रसूताएं नवजात शिशुओं सहित बिना चादर के बेड पर लेटी मिलीं। जनरल वार्ड में भर्ती किसमती ने बताया कि कल से भर्ती हैं, मगर अभी तक चादर नहीं मिला। स्टाफ नर्स से कई बार कहा गया तो चादर नहीं होने की बात कही गई।
विज्ञापन


प्रसूता गीता ने बताया कि, कल से ही चादर की किल्लत है। ऐसे में कई महिलाएं बिना चादर के अथवा अपना चादर बिछाकर लेटी हैं। जहां एक ओर जननी सुरक्षा के नाम पर शासन द्वारा बड़ी धनराशि खर्च करके गर्भवती महिलाओं को सहूलियतें देने की मुहिम चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस तरह की अनियमितताएं कहीं न कहीं शासन की मंशा पर पानी फेर रही हैं। ये अव्यवस्था कोई नई नहीं है। अस्पताल कर्मियों के अनुसार हर तीसरे दिन इस तरह की समस्या आती है। मगर अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा है।


अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएन शुक्ल का कहना है कि चादर नहीं मिलने का मामला गंभीर है। इसमें किस स्तर पर लापरवाही हो रही है, इसकी जानकारी करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed