फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   धार्मिक नगरी में धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथीन का प्रयोग

धार्मिक नगरी में धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथीन का प्रयोग

Sun, 27 Aug 2017 12:46 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक नगरी में धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथीन का प्रयोग
शहर में फैल रही गंदगी, सरयू नदी भी हो रही प्रदूषित
विज्ञापन

अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी धार्मिक नगरी अयोध्या में पॉलीथिन का प्रयोग थमा नहीं है। पॉलीथिन प्रयोग की वजह से न केवल शहर में गंदगी फैल रही है, बल्कि लाखों लोगों की आस्था का केंद्र सरयू नदी भी प्रदूषित हो रही है।

शासन की तरफ से पॉलीथिन पर प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के बाजारों में पॉलीथिन का प्रयोग धड़ल्ले से चल रहा है। सड़क किनारे लगने वाली सब्जी, फल दुकान हो या फिर किराना की दुकान, चाराें तरफ प्लास्टिक निर्मित थैले, पन्नी का उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन


श्रीराम चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एसपी गौतम बताते हैं कि पॉलीथिन का कचरा जलाने से कार्बन डाईआक्साइड, कार्बन मोनो आक्साइड जैसी विषैली गैस उत्सर्जित होती है, इनसे सांस, त्वचा आदि की बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 हजार जुर्माना व एफआईआर का भी प्रावधान
नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी बताती हैं कि पॉलीथिन प्रतिबंध के लिए जुड़वा नगरी में अभियान चल रहा है, कई दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है व जुर्माना भी वसूला गया है। पॉलीथिन का प्रयोग करते पकड़े जाने पर पहली बार 5 हजार का जुर्माना व दूसरी बार 20 हजार तक के जुर्माने का प्रावधान है।


उन्होंने बताया कि लगातार नियम तोड़ने वालों पर एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है। बताया कि शीघ्र ही संभ्रांतजनों की एक टीम गठित कर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed