फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   डीआरएम ने किया अयोध्या-फैजाबाद रेलवे स्टेशन का दौरा

डीआरएम ने किया अयोध्या-फैजाबाद रेलवे स्टेशन का दौरा

Thu, 20 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
डीआरएम ने किया अयोध्या-फैजाबाद रेलवे स्टेशन का दौरा
रेलमंत्री के 27 को प्रस्तावित दौरे को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
विज्ञापन


अयोध्या। अयोध्या से रामेश्वरम तक नई ट्रेन व अयोध्या रेलवे स्टेशन का 80 करोड़ रुपये से जीर्णोद्धार की योजना का शिलान्यास करने के लिए 27 जुलाई को रेलमंत्री के आगमन का कार्यक्रम है। इसके मद्देनजर गुरुवार को डीआरएम सतीश कुमार ने अयोध्या-फैजाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और तैयारियों की बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लखनऊ मंडल के डीआरएम सतीश कुमार, सीनियर डीसीएम शिवेंद्र शुक्ल, वरिष्ठ मंडल अभियंता हरीश शर्मा व सीनियर डीई संजय तिवारी ने गुरुवार को दोनों स्टेशनों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तैयारियों के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीआरएम ने बताया कि, अयोध्या रेलवे स्टेशन को भव्य रूप देने की कवायद चल रही है और जल्द ही रेलवे स्टेशन का स्वरूप निखरेगा। उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर एलईडी लाइट से जगमगाएगा, साथ ही प्लेटफार्मों को भी व्यवस्थित किया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर जाने के लिए नए ओवरब्रिज का भी प्रस्ताव है, जिसका टेंडर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष के भीतर ओवरब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान फैजाबाद में स्टेशन अधीक्षक आरके उपाध्याय, स्टेशन मास्टर एमएन मिश्र, यातायात निरीक्षक दिवाकर उपाध्याय व अयोध्या में स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह, जीआरपी चौकी प्रभारी प्रवेश सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
अयोध्या दौरे पर आए रेलवे के डीआरएम सतीश कुमार को विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा की अगुवाई में ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की गयी। ज्ञापन में अयोध्या रेलवे स्टेशन परिसर में एटीएम, साइकिल स्टैंड व कार पार्किंग की व्यवस्था के साथ कई गाड़ियों के अयोध्या ठहराव, सभी प्लेटफार्मों पर पश्चिमी हिस्से में शेड का निर्माण, फूड प्लाजा बनाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में पुजारी रमेश दास, विकास श्रीवास्तव सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed