{"_id":"5953f6b54f1c1b29228b471e","slug":"121498674869-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ गो वंश की मौत से हलचल, गांव पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ गो वंश की मौत से हलचल, गांव पहुंची टीम
Updated Thu, 29 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ गोवंश की मौत से हड़कंप, गांव पहुंची टीम
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। सोहावल के पंडितपुर गांव में कुछ ही दिन में आठ गोवंश की मौत हो गई तो पशुपालकों में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने गांव का दौरा किया। पशुपालकों को एहतियाती जानकारी दी।
गांव में रहने वाले पशुपालकों के आठ गोवंश पिछले चार दिनों में एक-एक करके मर गए। इनमें सात बछिया और एक बछवा था। बुधवार को भी मौत होने से यहां हलचल मच गई। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई तो पशु चिकित्सा विभाग ने आननफानन में डा. भान प्रताप पाठक के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम को गांव भेजा। टीम ने पशुपालकों से मुलाकात के साथ ही पशुओं की मौत के कारणों की छानबीन की। डा. पाठक ने बताया कि किसी खास बीमारी के फैलने के संकेत नहीं मिले हैं लेकिन इस पर नजर रखी जा रही है।