फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रामनगरी में तैयार किए जायेंगें पर्यटक मित्र, दिया जायेगा प्रशिक्षण

रामनगरी में तैयार किए जायेंगें पर्यटक मित्र, दिया जायेगा प्रशिक्षण

Sun, 25 Jun 2017 02:20 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
रामनगरी में तैयार किए जायेंगें पर्यटक मित्र, दिया जायेगा प्रशिक्षण
रामनगरी में तैयार किए जाएंगे पर्यटक मित्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तथा अधिकाधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटक मित्र तैयार करने की योजना बनायी जा रही है। यह पहल भारतीय पर्यटन व यात्रा प्रबंध संस्थान, अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के साथ मिलकर करने जा रहा है। इसके तहत रामनगरी में गाइड, पंडा आदि को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिये जाने की योजना है।

उक्त जानकारी देते हुए भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान के निदेशक संदीप कुलश्रेष्ठ ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने पर रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। श्री कुलश्रेष्ठ भारतीय शिक्षण मंडल के तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला में शिरकत करने अयोध्या पहुंचे हैं। कुलश्रेष्ठ ने बताया कि किसी भी क्षेत्र की प्रगति उसकी आर्थिक प्रगति पर निर्भर करती है, प्रगति केवल नारों व भावनाओं पर नहीं हो सकती। अयोध्या को लेकर अभी भी लोगों में भ्रम है, बाहर के लोग अयोध्या विवाद को लेकर भ्रम की स्थिति में रहते हैं। यहां आने वाले पर्यटक पंडा, गाइड के हाथ लग जाते हैं, जो उन्हें अयोध्या के इतिहास को लेकर भ्रमित करने का काम करते हैं। अयोध्या में प्रमुख स्थानाें के संकेतांक तक नहीं लगाये गये हैं। भारतीय पर्यटन व यात्रा प्रबंध संस्थान रामनगरी के पंडा, गाइड व नाविकों को व्यवहारिक प्रशिक्षण देने का काम करेगी। होटल एसोसिएशन के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा तथा अवध विश्वविद्यालय के माध्यम से प्रस्ताव, पर्यटन मंत्रालय को भेजा जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को मानदेय की भी योजना है। इसकी स्वीकृति मिलते ही प्रशिक्षण का कार्य शुरू हो जाएगा। पर्यटकों के साथ श्रेष्ठ व्यवहार व अयोध्या के इतिहास की सही जानकारी दी जानी परम आवश्यक है। अयोध्या के विकास को लेकर भारत सरकार की यह अहम पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed