फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   12 house fire charred, scorched son and father

आग से 12 घर जले, बाप-बेटा झुलसे

Thu, 23 Feb 2017 10:49 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 23 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
12 house fire charred, scorched son and father
ग्राम सभा अलावरपुर मजरे यादव का पुरवा में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा अलावलपुर मजरे यादव का पुरवा में गुरुवार दोपहर बाद लगी आग में 12 के आशियाने चपेट में आ गये। घर-गृहस्थी बचाने के चक्कर में पिता-पुत्र झुलस गये। दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। फायर दस्ते के मौके पर विलंब से पहुंचने से लोगों में आक्रोश रहा। स्थानीय लोगों के सहयोग से मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे गांव निवासी साधूराम यादव के घर के पास से अचानक चिंगारी लौ बनकर उठी और आग ने उसके आशियाने को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख गांव के लोग आग पर काबू पाने की कवायद में जुटते कि हवा तेज होने के चलते आग की लपटों ने आस-पास के आशियानों को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम व फायर दस्ते को दी गई।
विज्ञापन


देखते-देखते आग ने साधुराम यादव, श्रीपति यादव, राघव राम यादव, बासुदेव याद, राधिका यादव, अनिल कुमार, शिव कुमार, राम कुमार यादव, बाबू राम यादव, रमेश यादव, राम जनम यादव व भुनेश्वर यादव के घरों को अपने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने विंलब देख फायर दस्ते को फोन किया। इसके बावजूद घंटे भर लेट से फायर दस्ता मौके पर पहुंचा। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश रहा। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू की और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गृहस्थी बचाने के चक्कर में साधूराम व उनका पुत्र रोशन लाल गंभीर रुप से झुलस गये। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया है। आगजनी में राघवराम, साधूराम, श्रीपति यादव व वासुदेव यादव की गृहस्थी खाक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed