{"_id":"57e2d4084f1c1b2856a83213","slug":"12-hours-later-restored-track-trains-running-on-caution","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे बाद ट्रैक बहाल, कॉशन पर चल रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घंटे बाद ट्रैक बहाल, कॉशन पर चल रहीं ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरी से उतरे दून एक्सप्रेस के पांच कोचों को ट्रैक से हटाकर यातायात बहाल करने में रेलवे को 12 घंटे लगे। मंगलवार को अपराह्न दो बजे के करीब हुए हादसे के बाद यहां पहुंचे डीआरएम ने रात दो बजे तक रुककर पॉइंटों व पटरियों को दुरुस्त कराया।
मंगलवार की शाम 4 बजे से ही कोचिंग डिपो अधिकारी, दुर्घटना राहत ट्रेन, सिग्नल एंड टेलीकॉम और इंजीनियरिंग महकमा ट्रैक बहाल कराने में जुट गया था। शाम 4:40 बजे डीआरएम एके लाहोटी मौके पर पहुंचे तो कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया।
गैस कटर और जेनरेटर के साथ मौके पर पहुंचे विभागों के कर्मी मध्य रात्रि तक जूझते रहे। रात 1:40 बजे ट्रैक बहाल किया गया। ट्रेनों को दुर्घटना स्थल से गुजरने के लिए 15 किमी. गति का कॉशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सिग्नल टूट जाने से पूर्वी केबिन पर तैनात कर्मी ट्रेनों के इंजन पर आगे सवार होकर मैनुअली वहां से ट्रेनों को गुजार रहे हैं। उधर रेलकर्मी और गैंगमैन बुधवार की दोपहर बाद भी ट्रैक को सही करने के काम में जुटे रहे।
डीआरएम रात दो बजे के करीब तभी लखनऊ रवाना हुए, जब उन्हें ट्रैक सही होने की सूचना दी गई। दुर्घटना स्थल से सबसे पहले बुधवार की सुबह 3:31 बजे डाउन फैजाबाद-मुगलसराय पैसेंजर व उसके बाद अप मनकापुर-फैजाबाद पैसेंजर सुबह 3:42 बजे के करीब गुजरी।