{"_id":"5c83f946bdec2214435faa45","slug":"11552152902-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"320451 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
320451 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक आनंद एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से रैली को रवाना किया। 10 से 18 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में पांच वर्ष तक के तीन लाख 20 हजार 451 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
नगर क्षेत्र के 10 विद्यालयों के लगभग 250 बच्चों के साथ अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। सीडीओ अभिषेक आनंद ने कहा कि रैली के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि 10 मार्च से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान में अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 1271 बूथों पर 5 वर्ष तक के करीब तीन लाख 20 हजार 451 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
रैली के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीबी द्विवेदी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके देव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह, फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी डीके श्रीवास्तव, सह समन्वयक डॉ. शशिधर द्विवेदी, डा.ॅ अरविंद पाठक, रामानंद दास मौर्य, तहसीन बानो, गीता वर्मा, शरद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।