फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पुलिस भर्ती परीक्षा में 3520 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

पुलिस भर्ती परीक्षा में 3520 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

Fri, 26 Oct 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा में 3520 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
पुलिस भर्ती परीक्षा में 12,160 अभ्यर्थी हुए शामिल
विज्ञापन

फैजाबाद। उप्र पुलिस में सिपाहियों की भर्ती के लिए शुरू हुई दो दिवसीय लिखित परीक्षा के पहले दिन बृहस्पतिवार को 3520 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। सभी 26 केंद्रों पर कुल 12 हजार 160 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।

डीआईजी ओंकार सिंह ने धारा रोड स्थित डिग्री कॉलेज व एमआईएस इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। जबकि एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने देवकाली स्थित जय गणेश स्कूल व अन्य केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना।
विज्ञापन


परीक्षा के नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि जिले में किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। सिर्फ केटी पब्लिक स्कूल में एक अभ्यर्थी दूसरे अभ्यर्थी के अनुक्रमांक पर गलती से बैठ गया था, जिसे दुरुस्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम तक पुलिस लाइन में उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराई गई हैं। पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉलवर गैंग से निपटने के लिए जिले की पुलिस सुबह से सतर्क दिखी।

दिन भर पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप सहित सिविल लाइन इलाके में छानबीन करती रही। एसपी देहात संजय कुमार ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों के साथ ही परीक्षा केंद्रों के निकट के सभी फोटोकॉपी की दुकानों व साइबर कैफे पर विशेष नजर रखी गई।

संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ व छानबीन भी की गई। कहीं से किसी भी तरह की अनियमितता नहीं पाई गई। शुक्रवार को जिले के कुल 26 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में करीब 30 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।


प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के मध्य करीब 15 हजार व दूसरी पाली में अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक करीब 15 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस दौरान भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed