{"_id":"5bba6651867a5514b60d1fba","slug":"11538942545-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना आज, रवाना होंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना आज, रवाना होंगे शिक्षक
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
आज लखनऊ रवाना होंगे शिक्षक
फैजाबाद। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लखनऊ में आयोजित वादा निभाओ रैली व धरना-प्रदर्शन में जिले के शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी राजधानी कूच करेंगे। इसको लेकर रविवार को भी मंच के पदाधिकारियों ने बैठक कर रणनीति बनाई। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को फिर लागू किए जाने को लेकर सरकार को अपनी जनशक्ति का अहसास कराएंगे। जिला संयोजक ओपी सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश से लाखों की भीड़ एकत्र होकर विधानसभा मार्च करेगी। जिला मीडिया प्रमुख ओमप्रकाश यादव ने बताया कि सोहावल, मिल्कीपुर, मवई, अमानीगंज, हैरिंग्टनगंज व रुदौली ब्लॉक के शिक्षक बसों से एक साथ काफिला बनाकर लखनऊ रवाना होंगे।