{"_id":"5b9954b3867a557e8327bef3","slug":"11536775347-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहर्लस में दिखी 23वें दीक्षांत की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहर्लस में दिखी 23वें दीक्षांत की झलक
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिहर्सल में दिखी अवध विवि के 23वें दीक्षांत की झलक
फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रांगण में 15 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह का बुधवार को रिहर्सल किया गया। कौटिल्य प्रशासनिक भवन से स्वामी विवेकानंद सभागार तक कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित के साथ विश्वविद्यालय के कार्य परिषद, विद्या परिषद् एवं सभा के समस्त सम्मानित सदस्यों ने शोभा यात्रा निकाली।
शोभा यात्रा के दीक्षांत समारोह स्थल पर प्रवेश के समय संचालन करते हुए प्रो. अशोक शुक्ला ने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को दीक्षांत कार्यक्रम के बारे में बिंदुवार बताया। 23 वें दीक्षांत समारोह के रिहर्सल में कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने अतिथि स्वागत एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के पश्चात दीक्षा उपदेश देकर उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उपाधि ग्रहण करने का पूर्वाभ्यास कराया।
इसमें विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष एवं निदेशक ने भी प्रस्तुतिकरण का रिहर्सल किया। रिहर्सल कार्यक्रम का समापन में राष्ट्रगान के साथ किया गया। रिहर्सल कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने कहा कि सभी उपाधि धारक एवं पदक प्राप्तकर्ता छात्र-छात्राओं को 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे दीक्षांत समारोह के रिहर्सल में फिर प्रतिभाग करना होगा।
विज्ञापन
15 सितंबर को दीक्षांत समारोह स्थल पर उपाधि प्राप्तकर्ता, पदक प्राप्तकर्ता छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विश्वविद्यालय कार्य परिषद्/विद्या परिषद्/सभा कोर्ट के सम्मानित सदस्यों तथा अन्य सम्मानित पुरुष सदस्यों को सफेद कुर्ता एवं सफेद पायजामा तथा महिला परिधान में सफेद कुर्ता एवं सफेद सलवार अथवा लाल बार्डर की सफेद साड़ी में आना होगा।
रिहर्सल कार्यक्रम के दौरान कार्यपरिषद सदस्य सवेंद्र विक्रम सिंह, केके मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमपी सिंह, प्रो. राम लखन सिंह, मुख्य नियंता प्रो. आरएन राय, मीडिया प्रभारी प्रो. केके वर्मा, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. आरके सिंह, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. श्रीराम विश्वकर्मा, प्रो. एसके रायजादा, प्रो. राजीव गौड़, प्रो. एसएस मिश्रा, समेत सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।