फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   195 करोड़ से शुरू होगा बाराबंकी-अकबरपुर रेलखंड का दोहरीकरण

195 करोड़ से शुरू होगा बाराबंकी-अकबरपुर रेलखंड का दोहरीकरण

Sun, 22 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
195 करोड़ से शुरू होगा बाराबंकी-अकबरपुर रेलखंड का दोहरीकरण
बाराबंकी-अकबरपुर रेलखंड का होगा दोहरीकरण
विज्ञापन

फैजाबाद। बाराबंकी से बाया फैजाबाद-अकबरपुर रेल प्रखंड का जल्द ही दोहरीकरण कार्य शुरू होगा। रेल मंत्रालय ने कार्य की स्वीकृति के बाद अब 195 करोड़ 49 लाख 66 हजार 860 रुपये का आवंटन किया है। तीन पैकेज में टेंडर की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। आवंटित धनराशि से 161 किलोमीटर ट्रैक पर मिट्टी, बॉक्स व पुलिया समेत 20 छोटे-बड़े पुलों का निर्माण होना है। दोहरीकरण से ट्रैक पर रेंगने वाली ट्रेनों की स्पीड जहां बढ़ जाएगी। वहीं कई और ट्रेनों को चलाने की मंजूरी भी मिलेगी। इससे भविष्य में यात्रियों को बहुत सहूलियत होगी।
लखनऊ से बाराबंकी तक दोहरीकरण के बाद से ही आगे फैजाबाद होते हुए वाराणसी जाने वाले इस रेलखंड पर के दोहरीकरण की मांग दशकों से गूंज रही थी। सिंगल ट्रैक के चलते ट्रेनों के आवागमन में काफी दिक्कतें आती हैं। पूर्व में रेल मंत्रालय द्वारा इस रूट का दोहरीकरण करने का एलान किया गया था। अब जाकर स्वीकृति धनराशि के आवंटन के बाद रेल मंत्रालय ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

इसके तहत जोन एक के अकबरपुर-सोहावल के करीब 77 किमी. मार्ग पर करीब 108 करोड़ 73 लाख 84 हजार 300 रुपये की लागत से ब्लैंकटिंग, मिट्टी कार्य के साथ छोटे पुल तैयार किए जाएंगे। यह कार्य सोहावल के किमी. 906 से अकबरपुर के किमी. 983 तक होगा। इसका टेंडर भरने की आखिरी तिथि 3 अगस्त है। यह कार्य 18 माह में पूरा होना है। बाकी दो पैकेज के कार्य पूरे 161 किमी रेलखंड पर होने हैं। 23 करोड़ 65 लाख 61 हजार 9 रुपये से कुल पांच ब्रिज नंबर 226, 228, 231, 297 व 314 पर विभिन्न तरह के प्लेट ग्रिडर, पीएससी स्लैब व बॉक्स आदि का कार्य होगा। यह काम 18 माह में पूरा होना है। टेंडर भरने का आखिरी तिथि 3 अगस्त है। वहीं, जोन-2 के सोहावल-बाराबंकी सेक्शन पर 64 करोड़ 10 लाख 21 हजार 561 रुपये की लागत से 15 मेजर ब्रिज नंबर-361, 373ए, 375, 382ए, 382बी, 383, 389, 391, 398, 408, 411, 415, 410, 433ए व 440 पर प्लेट ग्रिडर व पीएससी स्लैब समेत अन्य कार्य होगा। यह सभी कार्य 24 माह के भीतर पूर्ण किए जाएंगे। इसका टेंडर 25 जुलाई को भरा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोहरीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। इसे इंजीनियरिंग महकमा तय समय में पूरा करेगा। रेल लाइन का दोहरीकरण हो जाने से ट्रेनों के संचालन में काफी सहूलियत मिलेगी और यात्रियों को फायदा मिलेगा।- सतीश कुमार, डीआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed